
चाकुलिया : बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने गुरूवार को रांची वन विभाग के निदेशक सह सचिव अमरेन्द्र प्रताप सिंह के कार्यालय में मुलाकारत कर उन्हें छह सूत्री मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में विधायक ने अपने विधान सभा क्षेत्र में विगत कई माह से हाथियों द्वारा उत्पात मचाने और जान माल की क्षति पर प्रकाश डालते हुए समस्या का समाधान करने की मांग की है. विधायक ने मांग पत्र में हाथी प्रभावित गांवों को चिन्हित कर, बंगाल सरकार के तर्ज पर हाथी भगाव दस्ते का गठन करने, हाथी प्रभावित गांव में स्ट्रीट लाईट लगवाने, मुआवजा देने की प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाने, मुआवजा की तय राशि में बढ़ोत्तरी करने, बंगाल सरकार द्वारा बंगाल -झारखंड सीमा पर ट्रेंच काटने के कारण हाथीयों का पारंपरिक मार्ग अवरूद्ध होने से क्षेत्र में हाथियों का तांडव बढ़ गया है. बंगाल सरकार से संपर्क कर समस्या का हल निकालने की मांग की है. विभाग के सचिव ने विधायक को आश्वस्त किया है कि उनकी मांगों पर जल्द पहल की जाएगी.







