चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के जयनगर गांव स्थित कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा 4 जुलाई को होगी. पूजा को लेकर आज जयनगर गांव में ग्राम प्रधान सोमाई मांडी की अध्यक्षता में 12 मौजा के ग्राम प्रधानों की बैठक हुई. बैठक में पूजा को लेकर चर्चा की गई और सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई. मौके पर प्रधान सोमाई मांडी ने कहा कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा वर्षो से क्षेत्र के लोग अच्छी वर्षा और गांव की खुशहाली के लिए करते आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोगों का मानना है कि पहाड़ पूजा करने से क्षेत्र में अच्छी बारिश होती है और खेती बेहतर होता हैं और गांव में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है. (नीचे भी पढ़े)
कहा की पूजा करने के लिए ओड़िशा,बंगाल और झारखंड के विभिन्न गांव से श्रद्धालु विभिन्न वाहनों पर सवार होकर पूजा स्थल पहुंचकर श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना करते हैं. बैठक में पूजा को सफल बनाने के लिए पूजा संचालन कमेटी का गठन किया गया है. बैठक में दुआरीशोल गांव के प्रधान ठाकुरदास बास्के, प्रफुल्ल ग्वाला,सालगड़िया के चंपाई मांडी, शिशाखुन के तरूण ग्वाला, जोड़ाम के डा टिकी महतो, विश्वजीत महतो, कियाशोल के झंगल हेम्ब्रम, बिरदह के कैलाश बेरा, फकीर बेरा, भंडारू के भानू नायक, बिहारीपुर के आशिष मुंडा, करण हांसदा, बैकुंठपुर के छाकु मुर्मू, दुबराजपुर गांव के बैद्यनाथ हांसदा, पोचापानी गांव के दशरथ मांडी समेत अन्य उपस्थित थे.







