चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के शिल्पी महल निवासी विप्लव नियोगी के घर में रह रही एक स्कूली छात्रा के साथ मकान मालिक द्वारा छेड़छाड़ किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता ने किसी तरह घर से बाहर निकलकर मामले की जानकारी आसपास के लोगों को दी और अपने परिजनों को भी इस घटना की सूचना दी. छात्रा ने परिजनों के साथ थाना पहुंच कर मामले की जानकारी पुलिस को दी. छात्रा के बयान पर थाना में मकान मालिक विप्लव नियोगी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी फरार है और पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है.







