जमशेदपुर: रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3250 द्वारा आयोजित वार्षिक जिला सम्मान समारोह शुकराना का भव्य आयोजन 21 जून को पटना के होटल मौर्या में आयोजित हुआ. इस समारोह में बिहार एवं झारखंड के 119 रोटरी क्लबों द्वारा वर्ष भर किए गए उत्कृष्ट सेवा कार्यों का सम्मान किया गया.डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन नम्रता ने सभी सम्मानित क्लबों एवं रोटेरियनों को बधाई देते हुए कहा कि रोटरी की सेवा गतिविधियां समाज में आशा, सहयोग और सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त माध्यम हैं.इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणियों में कुल 11 प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया. (नीचे भी पढ़े)

क्लब को निम्नलिखित सम्मान प्राप्त हुए- पहला 100 फीसदी ईआरईवाई क्लब पुरस्कार,दूसरा 100 फीसदी द रोटरी फाउंडेशन गिविंग क्लब पुरस्कार, तीसरा 40 से अधिक सदस्यता श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ सामुदायिक सेवा पुरस्कार, चौथी 40 से अधिक सदस्यता श्रेणी में उत्कृष्ट युवा सेवा पुरस्कार, पांचवा 40 से अधिक सदस्यता श्रेणी में उत्कृष्ट साक्षरता परियोजना पुरस्कार , छठा सर्वश्रेष्ठ जल परियोजना पुरस्कार , सातवां नवाचार आधारित सर्वश्रेष्ठ क्लब बुलेटिन पुरस्कार, आठवा 40 से अधिक सदस्यता श्रेणी में “पीपीएच का बादशाह” पुरस्कार,नौंवा 40 से अधिक सदस्यता श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष पुरस्कार, 10वां 40 से अधिक सदस्यता श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ क्लब पुरस्कार और 11वां पब्लिक इमेज के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रशंसा पुरस्कार हासिल किया.डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन नम्रता ने विशेष रूप से रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अशोक झा को उनके दूरदर्शी नेतृत्व एवं पूरे वर्ष की उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए बधाई दी.यह गौरवपूर्ण उपलब्धि रोटरी के आदर्श वाक्य “स्वयं से ऊपर सेवा के प्रति क्लब की अटूट निष्ठा का प्रमाण है और रोटरी वर्ष 2025-26 में रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट को डिस्ट्रिक्ट 3250 के अग्रणी एवं प्रेरणादायी क्लब के रूप में स्थापित करती है.







