जमशेदपुर: जमशेदपुर शहर की सामाजिक संस्था वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी की ओर से रविवार दोपहर भीषण गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से बुजुर्ग सब्जी विक्रेताओं के बीच छाता वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत साकची बाराद्वारी सब्जी मैदान से हुई. इसके बाद संस्था की टीम ने मानगो होते हुए डिमना बाजार तक पहुंचकर जरूरतमंद एवं बुजुर्ग सब्जी विक्रेताओं के बीच छातों का वितरण किया. (नीचे भी पढ़े)

संस्था के संस्थापक हरि सिंह राजपूत ने बताया कि गांवों से सब्जियां लेकर कई घंटे तक तेज धूप में बैठकर अपनी आजीविका चलाने वाले बुजुर्ग विक्रेताओं को गर्मी और धूप से बचाने के उद्देश्य से यह पहल की गई. संस्था का मानना है कि समाज के ऐसे मेहनतकश लोगों के प्रति संवेदनशीलता दिखाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. छाता पाकर बुजुर्ग सब्जी विक्रेताओं ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सहयोग उनके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा. संस्था ने आगे भी जरूरतमंदों के हित में ऐसे जनसेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया. इस मौके पर मौजूद शंभू चौधरी, हरि सिंह राजपूत, महेश, राहुल,आशीष, संदीप, अजय, अभिषेक, विकास व अन्य लोग मौजूद थे.







