जमशेदपुर : जमशेदपुर के न्यू केबल टाऊन स्थित सामुदायिक विकास भवन में मानिकपुरी पनिका समाज जमशेदपुर शाखा के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज्येष्ठ पूर्णिमा पर चौका आरती का आयोजन सदगुरु कबीर प्रगट उत्सव के रूप में सम्पन्न हुआ. छत्तीसगढ़ के महंत साहेब श्री मुन्ना लाल मोंगरे जी के कर कमलों द्वारा ज्येष्ठ पूर्णिमा पर चौका आरती का आयोजन संपन्न हुआ एवं कबीर प्रगट दिवस के बारे में विस्तार रूप से वर्णन किया गया एवं समाज के सभी सदस्यों का पूरा सहयोग रहा. (नीचे भी पढ़ें)
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मानिकपुरी पनिका समाज जमशेदपुर शाखा के अध्यक्ष तुलसी दास, हीरा दास, सुख दास, मोहन दास, प्रकाश दास, मनोरंजन दास, रमेश दास, प्रीतम दास, सुरेश दास, नरेश दास, पारस दास, पुरुषोत्तम दास, उपेन दास एवं समाज के समस्त महिला पदाधिकारी गण और महिला सदस्य गण का पूरा सहयोग रहा.







