• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, July 6, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 6th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 6 जुलाई 2026

Horoscope Know Your Day Monday 6th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 6 जुलाई 2026
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
रचनात्मक आदतें आज आपको सुकून का एहसास कराएंगे। अनचाहा कोई मेहमान आज आपके घर आ सकता है। जिसके आने से आपको घर के उन समानों पर भी खर्चा करना पड़ सकता है। जिनको आपने अगले महीने पर टाला हुआ था। कोई पुराना दोस्त शाम के समय फोन कर पुरानी यादें ताजा कर सकता है। कोई आपको दिल से सराहेगा। आज किए गए निवेश काफी फायदेमंद साबित होंगे, लेकिन आपको भागीदारों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। बातों को सही तरीके से समझने का आज आपको प्रयास करना चाहिए नहीं तो इसकी वजह से आप खाली समय में इन्हीं बातों के बारे में सोचते रहेंगे और अपना समय बर्बाद करेंगे। जीवनसाथी की किसी बात को गंभीरता से न लेने की स्थिति में विवाद हो सकता है।

वृष राशि
शारीरिक व्यायाम और वजन घटाने की कोशिशें आपके रूप-रंग को निखारने में लाभदायक साबित होंगी। बाकी दिनों के मुकाबले आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा और आपको पर्याप्त धन की प्राप्ति होगी। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे, चाहे आपने इसके लिए कुछ भी क्यों न किया हो। आपकी आंखें इतनी चमकीली हैं कि वे आपके प्रिय की अंधेरी रात को भी रोशन कर सकती हैं। आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे, बस एक-एक करके महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता है। अगर आप अपने घर से बाहर रहकर अध्ययन या नौकरी करते हैं तो आज के दिन आप खाली समय में अपने घर वालों से बात कर सकते हैं। घर की किसी खबर को सुनकर आप भावुक भी हो सकते हैं। मुमकिन है कि आज आपका जीवनसाथी खुबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने अनमोल हैं।

मिथुन राशि
दूसरों के साथ प्रसन्नता बांटने से सेहत और खिलेगी। कोई पुराना मित्र आज आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है और यदि आप उसकी आर्थिक मदद करते हैं तो आपके आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। घर को सजाने-संवारने के लिए अपने खाली समय का उपयोग करें। इसके लिए आप परिवार से सराहना पायेंगे। आपकी मुस्कुराहट आपके प्रिय की नाराजगी दूर करने के लिए सबसे अनोखा औषधि है। आपको बढ़िया परिणामों को पाने के लिए अपनी तरफ से बेहतरीन प्रयास करने की आवश्यकता है। आपका व्यक्तित्व ऐसा है कि ज्यादा लोगों से मिलकर आप परेशान हो जाते हैं और फिर अपने लिए वक्त निकालने की कोशिश करने लग जाते हैं। इस लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत उम्दा रहने वाला है। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। अपने जीवनसाथी को बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं।

कर्क राशि
अपनी क्षमताओं को पहचानें, क्योंकि आपके अंदर ताकत की नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है। अगर आपको लगता है कि आपके पास पर्याप्त धन नहीं है तो आज घर के किसी बड़े से धन संचित करने की सलाह लें। रिश्तेदारों के साथ बिताया गया समय आपके लिए लाभदायक रहेगा। प्रेम के दृष्टिकोण से आपके लिए यह दिन विशेष रहने वाला है। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के अवसर होंगे। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। जीवनसाथी की वजह से आपको महसूस होगा कि उनके लिए दुनिया में आप ही सबसे महत्वपूर्ण हैं।

ADVERTISEMENT

सिंह राशि
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपने पैसे को संचय करने के लिए आज अपने घर के लोगों से आपको बात करने की जरुरत है। उनकी सलाह आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मददगार होगी। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। आप भी इसमें पूरी सहभागिता करें और महज़ मूक दर्शक न बने रहें। रोमांस को झटका लगेगा और आपके अनमोल तोहफे भी आज जादू चलाने में विफल रहेंगे। महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएं। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। आपको अपने जीवनसाथी का सख़्त और नकारात्मक पहलू देखने को मिल सकता है, जिसके चलते आप असहज महसूस करेंगे।

कन्या राशि
मुस्कुराएं, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे उम्दा इलाज है। यदि आप किसी से उधार वापस मांग रहे थे और अब तक वो आपकी बात को टाल रहा था तो आज बिना बोले ही वो आपको पैसा लौटा सकता है। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने निर्णय थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुकसान पहुंचायेंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। प्रेम का आह्लाद महसूस करने के लिए आप किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं। लंबित व्यावसायिक योजनाएं शुरू होंगी। जो लोग अब तक किसी काम में व्यस्त थे आज उन्हें अपने लिए समय मिल सकता है लेकिन घर में किसी काम के आ जाने से आप फिर से व्यस्त हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ हंसते-खिलखिलाते, हर पल के आनंद लेते हुए आप महसूस करेंगे कि आप किशोरावस्था में लौट गए हैं।

तुला राशि
हाल की घटनाओं से आपका मन बेचैन हो सकता है। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग काफी अच्छें साबित होंगे। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर बढ़त दिलायेगा। आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी करेगा। शाम को प्रिय के साथ रोमांटिक मुलाकात और साथ में कहीं स्वादिष्ट खाना खाने के लिहाज से बढ़िया दिन है। आप दफ्तर में माहौल में बेहतरी और कामकाज के स्तर में सुधार को महसूस कर सकते हैं। किसी पार्क में घूमते समय आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जिससे अतीत में आपके मतभेद थे। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाकई कुछ खास होने वाली है।

वृश्चिक राशि
आज अधिक यात्रा करना परेशानी पैदा कर सकता है। जिन लोगों ने किसी अनजान व्यक्ति की सलाह पर कहीं निवेश किया था। आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। बच्चे उम्मीदों पर खरे न उतरकर आपको निराश कर सकते हैं। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की जरूरत है। अपने साथी के साथ बाहर जाते वक्त ठीक तरह से व्यवहार करें। दफ्तर में स्नेह का माहौल बना रहेगा। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएं, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। अपने जीवनसाथी की नुक्ताचीनी से आप आज परेशान हो सकते हैं, लेकिन वह आपके लिए कुछ बढ़िया भी करने वाला है।

धनु राशि
तली-भुनी खाद्य सामग्री से दूर रहें और नियमित व्यायाम करते रहें। आज आपको समझ आ सकता है कि धन को बिना सोच विचारे खर्च करना आपको कितना नुकसान पहुंचा सकता है। जितना आपने सोचा है, आपके दोस्त उससे कही ज्यादा मददगार साबित होंगे। आपको आज ही अपने प्रिय को दिल की बात बताने की जरूरत है, क्योंकि कल बहुत देर हो जायेगी। आज अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। किसी भी स्थिति में आपको अपने समय का ख्याल रखना चाहिए याद रखिये अगर समय की कद्र नहीं करेंगे तो इससे आपको ही नुकसान होगा। वैवाहिक जीवन में सूखे-सर्दीले दौर के बाद आपको धूप नसीब हो सकती है।

मकर राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा दिन है। आपकी प्रसन्नचितता ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। आपका आकर्षक स्वभाव और खुशमिजाज व्यक्तित्व नए दोस्त बनाने में आपकी मदद करेगा और आपके सम्पर्क में बढ़ोतरी करेगा। गर्लफ्रेंण्ड/बॉयफ्रेंण्ड से धोखा मिल सकता है। इस राशि के कारोबारियों को आज कारोबार के सिलसिले में अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपको मानसिक तनाव दे सकती है। नौकरी पेशा लोगों को आज ऑफिस में इधर-उधर की बातें करने से बचना चाहिए। आज आप व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी अपने लिए समय निकाल पाने में समर्थ होंगे और इस खाली समय में अपने परिवार वालों के साथ बातचीत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में चीजें हाथ से निकलती हुई मालूम होंगी।

कुंभ राशि
आपमें से कुछ लोगों को आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त और चिंतित हो सकते हैं। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। जिसपर आप विश्वास करते हैं, मुमकिन है वह आपको पूरा सच न बता रहा हो। आपकी दूसरों को सहमत करने की क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी। कोई अच्छी ख़बर या जीवनसाथी/प्रिय से मिला कोई संदेश आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। अगर आपका साथी अपना वादा न निभाए तो बुरा महसूस न करें, आपको बैठकर बातचीत के माध्यम से मामला सुलझाने की जरूरत है। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पायेंगे।

मीन राशि
आज अपनी सेहत के चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। आपके आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व सराहेंगे। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारंपरिक तौर पर निवेश करें। आपका हंसमुख स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को प्रसन्नचित बना देगा। एक लम्बा दौर जो काफ़ी समय से आपको दबोचे हुए था, ख़त्म हो चुका है, क्योंकि जल्दी ही आपको आपका जीवनसाथी मिलने वाला है। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी अवसरों को झट-से दबोच लें। छात्रों को सलाह दी जाती है कि यारी-दोस्ती के चक्कर में इन अनमोल पलों को बर्बाद न करें। यार दोस्त आने वाले वक्त में भी मिल सकते हैं लेकिन पढ़ाई के लिए यही समय सबसे सही है। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Sunday 5th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 5 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Sunday 5th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 5 जुलाई 2026

July 5, 2026
Horoscope Know Your Day saturday 4th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 4 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day saturday 4th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 4 जुलाई 2026

July 4, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 3rd July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 3 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 3rd July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 3 जुलाई 2026

July 3, 2026
Next Post
Jamshedpur dd bar case arresting : बिष्टुपुर के डीडी बार के मालिक भाजपा नेता नीरज सिंह को राजस्थान से ट्रांजिट रिमांड पर लाएगी जमशेदपुर पुलिस, मुख्य आरोपी बोदरा के करीब पुलिस

Jamshedpur dd bar case arresting : बिष्टुपुर के डीडी बार के मालिक भाजपा नेता नीरज सिंह को राजस्थान से ट्रांजिट रिमांड पर लाएगी जमशेदपुर पुलिस, मुख्य आरोपी बोदरा के करीब पुलिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur dd bar case arresting : बिष्टुपुर के डीडी बार के मालिक भाजपा नेता नीरज सिंह को राजस्थान से ट्रांजिट रिमांड पर लाएगी जमशेदपुर पुलिस, मुख्य आरोपी बोदरा के करीब पुलिस

Horoscope Know Your Day Monday 6th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 6 जुलाई 2026

Jamshedpur crime : बर्मामाइंस में चापड़ के दिखाकर लूटने की कोशिश, दो चापड़ जब्त, दो हिरासत में, देखिए – video

Jamshedpur bistupur dd bar case niraj singh arrested : बिष्टुपुर डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार, मैनेजर की भी गिरफ्तारी की सूचना

Tata workers union president wife funeral : टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नू चौधरी की पत्नी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, टाटा स्टील के एमडी समेत समाज के हर वर्ग ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur dd bar case arresting : बिष्टुपुर के डीडी बार के मालिक भाजपा नेता नीरज सिंह को राजस्थान से ट्रांजिट रिमांड पर लाएगी जमशेदपुर पुलिस, मुख्य आरोपी बोदरा के करीब पुलिस

Jamshedpur crime : बर्मामाइंस में चापड़ के दिखाकर लूटने की कोशिश, दो चापड़ जब्त, दो हिरासत में, देखिए – video

Jamshedpur bistupur dd bar case niraj singh arrested : बिष्टुपुर डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार, मैनेजर की भी गिरफ्तारी की सूचना

Tata workers union president wife funeral : टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नू चौधरी की पत्नी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, टाटा स्टील के एमडी समेत समाज के हर वर्ग ने दी श्रद्धांजलि

Jamshedpur convocation :  नारायण प्राइवेट आइटीआइ का दीक्षांत समारोह आयोजित, मुख्य अतिथि सरयू राय ने सफल प्रशिक्षुओं में बांटे प्रमाण पत्र

Adityapur purendra narayan condoles : टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी की पत्नी का पार्वती घाट में हुआ अंतिम संस्कार, पूर्व नप उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण ने संजीव दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News