रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आदिवासी एकता महाजुटान रैली के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने आगामी 30 अगस्त को मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित होने वाले “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया. (नीचे भी पढे)
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को उन्होंने अवगत कराया कि झारखण्ड में आदिवासी समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व, संवैधानिक अधिकारों, अस्तित्व, पहचान एवं सामाजिक हितों की रक्षा के उद्देश्य से यह “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” आयोजित की जा रही है. इस मौके पर शशि पन्ना, अजय तिर्की, रमा खलखो, अनिल पन्ना, ज्योत्सना केरकेट्टा, शिवा कच्छप, अनिल उरांव, पुष्कर बड़ाईक सहित अन्य उपस्थित रहे.







