जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन की ओर से आयोजित तुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई. शनिवार को आरंभ उक्त दो दिवसीय आयोजन में शनिवार को कक्षा 1 से 3, जबकि रविवार, 12 जुलाई को कक्षा 4 से 7 तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. इस प्रतियोगिता में नगर के 38 विद्यालयों के कुल 502 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के न्यासी मुरलीधर केडिया, उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद, मानद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी, कार्यकारिणी के प्रसन्न वदन मेहता, ओम प्रकाश अग्रवाल एवं साहित्य समिति के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन के साथ हुई. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम के आरंभ में संस्थान के मानद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए विस्तार से पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी. प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में यमुना तिवारी व्यथित, नीलिमा पाण्डेय, माधवी उपाध्याय, डॉ वीणा पाण्डेय भारती, डॉ अरुण सज्जन, राजेन्द्र राज, नीता सागर चौधरी, अनीता निधि, ममता कर्ण, विजयालक्ष्मी ‘वेदुला’, नीलम पेड़ीवाल आदि रहे, जबकि प्रतिभागियों को राम नन्दन प्रसाद, प्रसन्न वदन मेहता, डॉ प्रसेनजित तिवारी, डॉ अजय कुमार ओझा, ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र, सुरेश चन्द्र झा, क्षमाश्री दुबे, उपासना सिन्हा, वसंत जमशेदपुरी, अजय प्रजापति, अरुणा झा, रीना गुप्ता, लक्ष्मी सिंह रूबी, रीना सिन्हा, कैलाशनाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, डॉ उदय प्रताप हयात, माधुरी मिश्र, प्रणति शरण, आलोक मंजरी, मनीष सिंह वंदन, पूनम महानंद, पूनम सिंह, हरभजन सिंह रहबर, बलविन्दर सिंह, डॉ अरुण कुमार शर्मा, उषा झा, शुभम पाण्डेय तथा जितेश तिवारी प्रमुख रहे.







