जमशेदपुर : फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर की ओर से होटल केनेलाइट में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में आगामी 11, 12 और 13 अगस्त को आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित ‘इमेज क्राफ्ट एक्सपो’ के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ‘इमेज क्राफ्ट’ के संचालक शंकर दास एवं पिंकी दास विशेष रूप से जमशेदपुर पधारे. एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस तीन दिवसीय एक्सपो का उद्देश्य फोटोग्राफी के क्षेत्र में आ रही आधुनिक तकनीकों, उपकरणों और कौशल से स्थानीय फोटोग्राफरों को रूबरू कराना है. पोस्टर लांच के साथ ही सभी सदस्यों ने आगामी एक्सपो को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया. (नीचे भी पढ़ें)
पोस्टर विमोचन के अवसर पर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर की पूरी कार्यकारिणी और वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से अध्यक्ष आनंद सिंह, सचिव दलजीत सिंह, कोषाध्यक्ष शिव शंकर गोराई, उपाध्यक्ष कमलेश, सह-सचिव राजेश एवं बलराम सरदार, सह-कोषाध्यक्ष विनय, पूर्व अध्यक्ष अशोक केशरी, पूर्व सचिव रुपेश आदि के अलावा संस्था के सम्मानित एग्जीक्यूटिव मेंबर्स में रवि कुशवाहा, रंजीत सिंह गाबरी, ओम प्रकाश, नंदू रजक, हरिनारायण, रजनीश सहित एसोसिएशन के तमाम सदस्य भारी संख्या में उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में एसोसिएशन के सचिव दलजीत सिंह एवं अध्यक्ष आनंद सिंह ने शंकर दास और पिंकी दास का जमशेदपुर आगमन और इस सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह एक्सपो क्षेत्र के फोटोग्राफी उद्योग के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा.







