जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित शिव घाट रोड पर सेन जोन स्कूल के समीप प्रस्तावित शराब दुकान का स्थानीय लोगों ने सोमवार को जोरदार विरोध किया. बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौके पर जुट गए और दुकान खोलने के फैसले के खिलाफ नारेबाजी की. लोगों का कहना है कि स्कूल के पास शराब दुकान खुलने से विद्यार्थियों और आसपास के माहौल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने प्रशासन से तत्काल दुकान खोलने की अनुमति रद्द करने की मांग की. विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ देर के लिए क्षेत्र में तनाव का माहौल रहा. सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया.



