जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची बाजार में शुक्रवार को एक फल व्यापारी के कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार, मानगो के शंकोसाईं निवासी फल व्यवसायी सत्यनारायण केसरी की फल गद्दी पर पहुंचे मोहम्मद फहीम पर कर्मचारी माधव चातर के साथ मारपीट करने का आरोप है. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरी वारदात कैद होने का दावा किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
बताया गया कि घायल कर्मचारी माधव चातर आदिवासी समुदाय से संबंध रखते हैं और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. घटना के दौरान बाजार में मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे. मारपीट के बाद फल व्यवसायी सत्यनारायण केसरी ने मामले की जानकारी दी, जिन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस को इसकी सूचना दी. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)

सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद फहीम को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने घायल कर्मचारी की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल मारपीट के कारणों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.







