जमशेदपुर : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी)द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा – 2024 का आयोजन 19 जुलाई को होने जा रहा है. इस दौरान राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों में स्थित केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इसे लेकर जमशेदपुर शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. इसके तहत रविवार 19 जुलाई को पूर्वाह्न 5 बजे से रात्रि 11 बजे तक शहर में भारी वाहनों (यात्री बसों को छोड़ कर) का परिचालन वर्जित रहेगा. जमशेदपुर के यातायात पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय से जमशेदपुर के उपायुक्त राजीव रंजन, एसएसपी और पुलिस उपाधीक्षक यातायात की संयुक्त टीम द्वारा इस संबंध में नोटिस जारी की गई है. (नीचे भी पढ़ें)
गौरतलब है कि रविवार को होने वाली परीक्षा तीन पालियों में ली जाएगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 से 10:30 बजे, दूसरी पाली 11:30 से 1:30 बजे तथा तीसरी पाली 3:30 से 5:30 बजे तक आयोजित होगी. अभ्यर्थियों का प्रवेश निर्धारित समय पर फ्रिस्किंग के बाद ही होगी.





