बहरागोड़ा: एनएच-18 पर गोस्वामी पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार एक दिहाड़ी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान चदनाशोल गांव निवासी बुपला मुण्डा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, बुपला मुण्डा रोज की तरह साइकिल से काम पर जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार (डब्ल्यूबी23के7197) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल को बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. (नीचे भी पढ़ें)

वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पीआरएम मेडिकल कॉलेज बारीपदा (ओडिशा) रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है. इधर, थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.





