जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर पुलिस की मौजूदगी में हुई हिमांशु सिंह की हत्या और प्रत्युष पर कातिलाना हमला के मामले में पुलिस की तफ्तीश तेजी से आगे बढ़ रही है. इस मामले में पुलिस ने केस के चार चश्मदीद गवाहों का बयान कलमबंद किया है. इस केस का अब सारा फोकस भाजपा नेता और डीडी बार के संचालक नीरज सिंह पर आकर टिक गयी है. बताया जाता है कि चार गवाहों ने जो गवाही दी है, इसमें यह बताया गया है कि नीरज सिंह अक्सर बार में आने वाले हिमांशु और उनके साथियों को डराया करता था. नीरज सिंह ने ही फोन पर मुख्य आरोपी बोदरा को बुलाया, जिसके बाद हत्याकांड को अंजाम दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस मामले में पुलिस का फोकस भी नीरज सिंह है और मुख्य आरोपी बोदरा है. राहुल दुबे को सरकारी गवाह बनाने की तैयारी है ताकि नीरज सिंह पर शिकंजा कसा जा सकता है. इसको लेकर अभी केस के सारे बिंदूओं को मिलाया जा रहा है. तकनीकी साक्ष्य को बीएनआर के अनुशंधान के मुताबिक, पूरा किया जा रहा है, जिसके आधार पर सारे आरोपियों को सजा कराया जा सके. अब पुलिस इस हमला में घायल प्रत्युष आनंद का बयान कलमबंद करेगी. बताया जाता है कि पुलिस की एक टीम कोलकाता होकर लौटी है, लेकिन प्रत्युष बयान देने की स्थिति में नहीं थी, जिस कारण पुलिस की टीम लौट आयी. पुलिस ने परिवार को कहा है कि जैसे ही थोड़ी भी तबीयत ठीक होगी और चिकित्सक इजाजत देंगे तो जरूर घटना के बारे में जानकारी लेने के लिए वे लोग फिर से आयेंगे.







