बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की बनकाटा पंचायत के बेंदा गांव में रसिक जीवन मंदिर परिसर में शनिवार को भक्ति भाव से मां विपद तारणी की पूजा-अर्चना की गई. पूजा को लेकर महिलाओं ने उपवास रखा और 13 प्रकार के फल, फूल, पान, सुपारी, ध्रुवा घास एवं मिठाईयों का भोग लगाकर श्रद्धा पूर्वक मां विपद तारणी की पूजा की और परिवार की खुशहाली की कामना की. लोगों में आस्था है कि मां विपद तारणी की पूजा करने से सभी प्रकार की विपत्तियों से मुक्ति मिलती है. पुरोहित कालीपद पांडा ने मंत्रोच्चार कर पूजा सम्पन्न कराया और भक्तों के बीच मां विपद तारणी की कथा सुनाई.















