बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरी पंचायत के मधुआबेड़ा गांव के हरि मंडप के समीप 15वें वित्त से लगाया गया सोलर युक्त पानी टंकी विगत कई दिनों से ठप है. मजबूरन यहां के लोगों को चापाकल के पानी का उपयोग करना पड़ रहा है. लोगों ने बताया कि चापाकल से पानी निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. पिछले डेढ़ माह से पानी टंकी खराब है और उसमें पानी नहीं चढ़ रहा है. महिलाओं का कहना है कि सुबह पानी से काम शुरू होता है रात पानी के साथ काम समाप्त होता है. (नीचे भी पढ़ें)
पानी की किल्लत सबसे बड़ी समस्या बन कर खड़ी है. कहा कि पंचायत के जनप्रतिनिधि को समस्या से अवगत कराया गया है परंतु अबतक किसी ने भी पहल नहीं किया है जिससे लोगों में जन प्रतिनिधियों के खिलाफ काफी आक्रोश व्याप्त है.















