जमशेदपुर : सावन के पावन माह में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाबा बैधनाथ सेवा संघ की ओर नि:शुल्क कांवर यात्रा आयोजित की गई है. कांवर यात्रा में इस वर्ष 1000 शिव भक्त शामिल होंगे. पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर पंजीयन केलिए मोबाइल नंबर युक्त संघ के द्वारा पोस्टर बनाया गया है. पोस्टर में यात्रा में दी जाने वाली सुविधा के साथ-साथ मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं. जिस नंबर पर संपर्क कर लोगों का पंजीयन कराया जा सकता है और पंजीकृत लोगों के लिए बस में सीटें आरक्षित कर दी जाएंगी. मानगो के बड़ा हनुमान मंदिर में बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के पदाधिकारियों ने पूजा-अर्चना कर पोस्टर का विधिवत विमोचन किया. (नीचे भी पढ़ें)
पंजीयन की जानकारी देते हुए संघ के पदाधिकारियों ने बताया की 18 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम आयु के लोगों का ही पंजीयन होगा. महिलाओं और पुरुषों की भागीदारी बराबर संख्या में रहेगी. राजकुमार श्रीवास्तव एवं उनकी धर्मपत्नी कुमकुम श्रीवास्तव ने पोस्टर का विमोचन किया.







