• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, November 1, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में खरीदे गए नए स्ट्रेचर, फिर भी इमरजेंसी में मरीजों को जमीन पर हो रहा मरीजों का इलाज

July 21, 2026
in खबर
0
Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में खरीदे गए नए स्ट्रेचर, फिर भी इमरजेंसी में मरीजों को जमीन पर हो रहा मरीजों का इलाज
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर: जमशेदपुर डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण हालात गंभीर हो गए हैं. वायरल फीवर, मलेरिया और अन्य बीमारियों के मरीजों की लगातार बढ़ती भीड़ से सभी बेड, स्ट्रेचर, बेंच और कुर्सियां भर चुकी हैं. स्थिति ऐसी है कि कई मरीजों का इलाज मजबूरी में जमीन पर लिटाकर किया जा रहा है. चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी लगातार 24 घंटे सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन बेड की समस्या जस की तस ही है. हाल ही में रविवार को अस्पताल प्रबंधन द्वारा खरीदे गए 18 नए स्ट्रेचर सह बेड तो अस्पताल पहुंच गए, लेकिन सोमवार देर रात तक उनका उपयोग शुरू नहीं हो सका. सभी नए स्ट्रेचर-बेड रजिस्ट्रेशन काउंटर के पास हॉल में पड़े रहे, जबकि इमरजेंसी में मरीज जमीन पर इलाज कराते रहे. सूत्रों के अनुसार नए स्ट्रेचर-बेड का इमरजेंसी वार्ड में अभी तक आवंटन नहीं किया गया है. यही कारण है कि जरूरत के बावजूद उनका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है. मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि जब अस्पताल में नए स्ट्रेचर उपलब्ध हैं, तो उन्हें तत्काल इमरजेंसी में लगाया जाना चाहिए, ताकि मरीजों को राहत मिल सके. अस्पताल की यह स्थिति प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)

गौरतलब है कि धालभूमगढ़ प्रखंड के चौईरा गांव निवासी 73 वर्षीय मकरी हेंब्रम को शनिवार और रविवार दोनों दिन जमीन पर लिटाकर रक्त चढ़ाया गया. उनके बेटे सामू हेंब्रम ने बताया कि रक्त की व्यवस्था भी उन्हें स्वयं करनी पड़ी, जिसमें एक रक्तदान संस्था ने सहयोग किया. मकरी हेंब्रम किडनी, हृदय और गैस की समस्या से पीड़ित हैं तथा उन्हें सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी. सोमवार दोपहर करीब तीन बजे एक पत्रकार की पहल के बाद उन्हें बेड उपलब्ध कराया गया. घाटशिला के छोटा यमुना निवासी 45 वर्षीय असित मानकी को रविवार को सांप ने काट लिया था. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घाटशिला अनुमंडल अस्पताल से एमजीएम रेफर किया गया, लेकिन यहां भी उन्हें बेड नहीं मिल सका. उनका ब्लड सैंपल लेकर इलाज जारी रखा गया. इसी तरह साकची के काशीडीह निवासी 40 वर्षीय पूजा सिंह सोमवार सुबह पैरालिसिस की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचीं. उन्हें भी लंबे समय तक बेड का इंतजार करना पड़ा. इसके अलावा कई अन्य मरीज सुबह से देर रात तक जमीन, स्ट्रेचर और कुर्सियों पर लेटकर इलाज कराने को मजबूर रहे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur cleanliness drive in dimna lake area : छठ महापर्व से पूर्व डिमना लेक क्षेत्र में चला मेगा स्वच्छता अभियान, ग्रीन कैप्स के बैनर तले 12 संगठनों ने हटाया 900 किलोग्राम कचरा
खबर

Jamshedpur cleanliness drive in dimna lake area : छठ महापर्व से पूर्व डिमना लेक क्षेत्र में चला मेगा स्वच्छता अभियान, ग्रीन कैप्स के बैनर तले 12 संगठनों ने हटाया 900 किलोग्राम कचरा

November 1, 2026
Patna kalpna chhath geet mala : छठ में पहली बार ‘छठ गीतमाला’ अर्पण कर रही हैं कल्पना पटवारी, मैथिली, भोजपुरी, मगही, अंगिका व वज्जिका के सात छठ गीत शामिल
खबर

Patna kalpna chhath geet mala : छठ में पहली बार ‘छठ गीतमाला’ अर्पण कर रही हैं कल्पना पटवारी, मैथिली, भोजपुरी, मगही, अंगिका व वज्जिका के सात छठ गीत शामिल

November 1, 2026
Jamshedpur homeguard protest against health minister : होमगार्ड जवानों को हटाने के फैसले के खिलाफ आमबगान में गरजे सैकड़ों जवान, स्वास्थ्य मंत्री के आदेश का किया विरोध, कहा- तुगलकी फरमान के खिलाफ सड़क से कोर्ट तक लड़ेंगे

Next Post
Jamshedpur rural accident : चाकुलिया – माटिहाना सड़क पर वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार घायल, सीएचसी में भर्ती

Jamshedpur rural accident : चाकुलिया - माटिहाना सड़क पर वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार घायल, सीएचसी में भर्ती

West singhbhum school tournament – डीएवी में सजा खेलों का मेला, संकुल स्तरीय डीएवी टूर्नामेंट आयोजित

West singhbhum school tournament - डीएवी में सजा खेलों का मेला, संकुल स्तरीय डीएवी टूर्नामेंट आयोजित

West singhbhum dispute – मझगांव में पालतू कुत्ते व बकरी को लेकर विवाद, मामा-भगिनी के बीच खूनी संघर्ष

West singhbhum dispute - मझगांव में पालतू कुत्ते व बकरी को लेकर विवाद, मामा-भगिनी के बीच खूनी संघर्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

चाकुलिया: मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के पावन अवसर पर...

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. घरेलू...

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

by Team Sharp Bharat D
October 31, 2026

जमशेदपुर : राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर एकता दौड़ का...

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिले के सभी मतदाताओं से अपील की जाती है कि सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों पर प्रसारित...

bihar ara news-  बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

जमशेदपुर/आरा : बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव अंचलाधिकारी वागिशा सिंह व कर्मचारी पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप लगाया...

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

धनबाद: धनबाद के आईआईटी (आईएसएम) में शनिवार सुबह पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के छात्र माने राजकुमार प्रतीक की मौत...

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में 31 अक्टूबर 2026 शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े...

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमसेदपुर : जमशेदपुर के जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया. ज्ञात...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News