चाकुलिया : बड़शोल थाना क्षेत्र के चाकुलिया – माटिहाना मुख्य सड़क पर मंगलवार की दोपहर एक भारी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना की सूचना पाकर मानुषमुरिया के मुखिया राम मुर्मु और ग्रामीण घटना स्थल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और सड़क दुर्घटना की सूचना बड़शोल पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं ग्रामीणों ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी बहरागोड़ा भेज दिया है. इस संबंध में मुखिया श्री मुर्मू ने बताया कि बाइक सवार युवक बहरागोड़ा की और जा रहा था और विपरीत दिशा से आ रही भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया. उन्होंने बताया कि घायल युवक की पहचान नहीं हो पाया है.















