• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, July 22, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand cabinet meeting decisions : झारखंड कैबिनेट में 49 प्रस्तावों को मंजूरी, 1 हजार स्कूल में लगेगा एआई वर्चुअल क्लास, आदित्यपुर में बनेगा नया नगर निगम बिल्डिंग, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस सेवा शुरू, जानें कौन कौन प्रस्ताव पारित हुए

jharkhand cabinet meeting decisions : झारखंड कैबिनेट में 49 प्रस्तावों को मंजूरी, 1 हजार स्कूल में लगेगा एआई वर्चुअल क्लास, आदित्यपुर में बनेगा नया नगर निगम बिल्डिंग, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस सेवा शुरू, जानें कौन कौन प्रस्ताव पारित हुए
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड कैबिनेट की बैठक मंगलवार को हुई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आहूत इस कैबिनेट (मंत्रिमंडल) की बैठक में 49 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी. इसके तहत राज्य सरकार ने दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो प्रमुख स्वीकृतियां दी है. इनमें गिरिडीह जिले के जमुआ में एक नए डिग्री महाविद्यालय के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. इसके निर्माण पर लगभग 38 करोड़ रुपए की लागत आएगी. रामगढ़ जिले के मांडू विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मांडू डिग्री महाविद्यालय के निर्माण के लिए 40 करोड़ 14 लाख रुपए के बजट प्रस्ताव को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है. वेजफेड के तत्कालीन प्रबंध निदेशक प्रमोद नारायण सिंह को सेवा से बर्खास्त किया गया था, हाई कोर्ट के ने उनको राहत दी. इसलिए उनको पुनः पेंशन आदि की सुविधा मिलेगी. (नीचे भी पढ़ें)

ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब वही नक्शा पास किया जाएगा जहां सड़क की चौड़ाई 4:30 मीटर होगी. हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने के लिए एक सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर की सेवा लेने पर सहमति, 9 करोड़ 45 लाख लागत आयेगी. झारखंड के विश्वविद्यालय के सेवानिवृत शिक्षकों को एक-एक 2016 से मिलेगा सेवंथ सीपीसी का लाभ दिया जायेगा. धनबाद के सरकारी मेडिकल कॉलेज में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए 194 करोड़ स्वीकृत दी गयी. आदित्यपुर में नये नगर निगम भव़न बनाने को मंजूरी दी गयी. अधिवक्ता कल्याण समिति को इंश्योरेंस और पेंशन के लिए 12 करोड रुपए देने का प्रस्ताव स्वीकृत दी गयी. सिकल सेल रोग, थैलेसीमिया, हीमोफिलिया, टाइप 1 मधुमेह, अन्य गैर-संक्रामक रोगों से प्रभावित तथा दिव्यांग बच्चों को विद्यालयों के बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 75 प्रतिशत आवश्यक उपस्थिति में छूट के लिए मानक संचालन प्रक्रिया की स्वीकृति दी गई. डॉ० अर्चना चौधरी, चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कसमार, बोकारो को सेवा से बर्खास्त करने की स्वीकृति दी गई. इसके अलावा 1000 स्कूलों में एआई वर्चुअल क्लास चलाने का भी फैसला लिया गया.  (नीचे भी पढ़ें)

कैबिनेट में पारित प्रस्ताव :

★ विनोबाभावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग अंतर्गत गिरिडीह जिले में जमुआ विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत डिग्री महाविद्यालय, जमुआ, गिरिडीह के निर्माण कार्य हेतु  38,22,37,000 रुपये (अड़तीस करोड़ बाईस लाख तैंतीस हजार) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.

★  विनोबाभावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग अंतर्गत रामगढ़ जिले में माण्डु विधान सभा अंतर्गत डिग्री महाविद्यालय, माण्डु, रामगढ़ के निर्माण कार्य हेतु 40,14,96,500 रुपये (चालीस करोड़ चौदह लाख छियानवे हजार पाँच सौ) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.

★ रमोद नारायण झा, तत्कालीन प्रबंध निदेशक, वेजफेड, रांची, तत्कालीन प्रबंध निदेशक, धनबाद सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि०, धनबाद सम्प्रति सेवानिवृत उप निबंधक, सहयोग समितियां, कार्यालय-संयुक्त निबंधक, स०स०, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डल, राँची के सम्पूर्ण पेंशन की राशि पेंशन नियमावली के नियम-43 (ख) के तहत स्थायी रूप से जब्त किये जाने संबंधी विभागीय संकल्प संख्या-1164, 28 अगस्त 2020 को झारखण्ड उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में निरस्त करने की स्वीकृति दी गई. (नीचे भी पढ़ें)

★ चन्देश्वर कापर, तत्कालीन प्रबंध निदेशक, दी गुमला-सिमडेगा, केन्द्रीय सहकारी बैंक लि०, गुमला-सम्प्रति सेवानिवृत्त के विरूद्ध निर्गत दण्डादेश विभागीय अधिसूचना संख्या-1287, 30 मई 2016 को निरस्त करने की स्वीकृति दी गई.

★ डब्लयूपीएस नंबर 3005/2016 तारकेश्वर प्रसाद सिंह बनाम झारखण्ड राज्य एवं अन्य में 31 जुलाई 2024 को पारित न्यायादेश के अनुपालनार्थ तारकेश्वर प्रसाद सिंह को उनके सेवा काल में दिये गये कालबद्ध प्रोन्नति, प्रथम एवं द्वितीय सुनिश्चित वृत्ति उन्नयन योजना तथा प्रोन्नति के आलोक में वेतन एवं पेंशन निर्धारण करने हेतु वित्त विभागीय परिपत्र सं०-5207, 14 अगस्त 2002 के प्रभाव को क्षांत किये जाने की स्वीकृति दी गई.

★ डब्ल्यूआइपीएस  4884/2014 शेषनाथ शुक्ला बनाम झारखण्ड राज्य एवं अन्य में 26 नवंबर 2024 को पारित न्यायादेश के अनुपालनार्थ शेषनाथ शुक्ला द्वारा अस्थायी पद पर किये गये कार्य अवधि को न्यूनतम पेंशन प्रदायी सेवा अवधि में जोड़े जाने संबंधी प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई. (नीचे भी पढ़ें)

★ झारखण्ड राज्यान्तर्गत अनुसचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के नियंत्रणाधीन छात्रावास निर्माण, संचालन एवं प्रबंधन हेतु झारखण्ड अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पिछड़ा जाति एवं अल्पसंख्यक छात्रावास पोषण योजना, 2024 में संशोधन की स्वीकृति दी गई.

★  राज्य के पंचायती राज संस्थाओं के क्षेत्राधिकार के लिए अंगीकृत झारखण्ड बिल्डिंग बायलॉज-2016 में संशोधन (प्रथम संशोधन) की स्वीकृति दी गई.

★ राज्य के दूरस्थ स्थानों से गंभीर मरीजों को अल्प समय में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निमित्त हेलीकॉप्टर के माध्यम से एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने हेतु 01 सिंगल इंजिन हेलीकॉप्टर की सेवा प्राप्त करने के प्रस्ताव पर मंत्रिपरिषद् की स्वीकृति दी गई. (नीचे भी पढ़ें)

★ झारखण्ड उच्च न्यायालय अन्तर्गत दायर वाद संख्या डब्ल्यूपीएस नंबर 3878/2025, जयनाथ यादव बनाम झारखण्ड राज्य एवं अन्य में पारित आदेश के अनुपालन के क्रम में जयनाथ यादव की सेवा नियमित एवं सम्पुष्ट करते हुए उन्हें अनुमान्य एसीपी व एमएसीपी का लाभ प्रदान किये जाने की स्वीकृति दी गई.

★ भारत सरकार द्वारा केन्द्रीय सड़क एवम् आधारभूत संरचना निधि अन्तर्गत स्वीकृत पूर्वी सिंहभूम जिलान्तर्गत “भुईंयांसिनान से सुसनी भाया हाथीखेदा मंदिर पथ के पुनर्निर्माण कार्य (कुल लं०-22.445 कि०मी०) हेतु कुल 102,40,37,300 रुपये (एक सौ दो करोड़ चालीस लाख सैंतीस हजार तीन सौ) मात्र की राशि पर प्रशासनिक स्वीकृति एवं इसमें सन्निहित राशि 21,53,64,900 रुपये (इक्कीस करोड़ तिरपन लाख चौंसठ हजार नौ सौ) मात्र को राज्यांश की राशि के रूप में वहन किये जाने की स्वीकृति दी गई.

★ झारखण्ड उच्च न्यायालय द्वारा एलपीए नंबर 716/2023 को डिसमिस कर देने के फलस्वरूप सिविल नंबर 623/2024 में 1 मई 2026 एवं डब्ल्यूपीएस नंबर 6481/2014 में 11 अप्रैल 2023 को पारित न्यायादेश के आलोक में राज किशोर प्रसाद, तदेन सहायक निदेशक, गुण नियंत्रण, पथ अवर प्रमण्डल, पथ प्रमण्डल, गिरिडीह संप्रति सेवानिवृत्त के विरुद्ध अधिरोपित दण्डादेश एवं अपील अभ्यावेदन अस्वीकृति से संबंधित विभागीय अधिसूचना को सर्वोच्च न्यायालय में दायर होने वाले एसएलपी के फलाफल से प्रभावित होने के शर्त के साथ विलोपित करने की स्वीकृति दी गई. (नीचे भी पढ़ें)

★ सिकल सेल रोग, थैलेसीमिया, हीमोफिलिया, टाइप 1 मधुमेह, अन्य गैर-संक्रामक रोगों से प्रभावित तथा दिव्यांग बच्चों को विद्यालयों के बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 75 प्रतिशत आवश्यक उपस्थिति में छूट हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) की स्वीकृति दी गई.

★  सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा एसएलपी (सि०) संख्या-26265-26266/2025 झारखंड सरकार एवं अन्य बनाम गरीबनाथ मिश्रा एवं वाद को 12 सितंबर 2025 को खारिज किए जाने के आलोक में उच्च न्यायालय द्वारा डब्ल्यूपी (एस) सं०-2589/2020 एवं अन्य समरूप वाद में 19 सितंबर 2023 को पारित न्यायादेश के अनुपालन हेतु सुसंगत प्रावधानों का निरूपण की स्वीकृति दी गई.

★ डॉ० अर्चना चौधरी, चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कसमार, बोकारो को सेवा से बर्खास्त करने की स्वीकृति दी गई.

★ सर जेसी बोस विश्वविद्यालय, गिरिडीह एवं इसके अंतर्गत अंगीभूत महाविद्यालयों में विभागीय संकल्प संख्या 903, 29 अप्रैल 2026 द्वारा पुर्नगठित शैक्षणिक पदों के पुनर्संरेखण एवं डिग्री महाविद्यालय, बरही का नाम परिवर्तित कर डिग्री महाविद्यालय, चंदवारा करने की स्वीकृति दी गई.

★ विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग एवं इसके अंतर्गत अंगीभूत महाविद्यालयों में विभागीय संकल्प संख्या-894, 29 अप्रैल 2026 द्वारा पुर्नगठित शैक्षणिक पदों के पुनर्संरेखण की स्वीकृति दी गई. (नीचे भी पढ़ें)

★ बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद एवं इसके अंतर्गत अंगीभूत महाविद्यालयों में विभागीय संकल्प संख्या-893, दिनांक 29 अप्रैल 2026 द्वारा पुर्नगठित शैक्षणिक पदों के पुनर्संरेखण की स्वीकृति दी गई.

★ कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा एवं इसके अंतर्गत अंगीभूत महाविद्यालयों में विभागीय संकल्प संख्या-898, 29 अप्रैल 2026  द्वारा पुर्नगठित शैक्षणिक पदों के पुनर्संरेखण की स्वीकृति दी गई.

★ राज्य के विश्वविद्यालयों एवं अंगीभूत महाविद्यालयों (घाटानुदानित अल्पसंख्यक महाविद्यालयों को छोड़कर) के सेवानिवृत शिक्षकों एवं पदाधिकारियों (दिनांक 1 दिसंबर 2004 के पूर्व नियुक्त) को 7वां सीपीसी के अन्तर्गत सातवां पुनरीक्षित वेतनमान में पेंशन /पारिवारिक पेंशन का लाभ दिनांक-01.01.2016 से स्वीकृत करने की स्वीकृति दी गई.

★  राँची विश्वविद्यालय, राँची एवं इसके अंतर्गत अंगीभूत महाविद्यालयों में विभागीय संकल्प संख्या-902, दिनांक-29.04.2026 के द्वारा पुर्नगठित शैक्षणिक पदों के पुनर्संरेखण की स्वीकृति दी गई.

★ सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका एवं इसके अंतर्गत अंगीभूत महाविद्यालयों में विभागीय संकल्प संख्या-895, दिनांक-29.04.2026 द्वारा पुर्नगठित शैक्षणिक पदों के पुनर्संरेखण की स्वीकृति दी गई.

★  नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय, मेदिनीनगर, पलामू एवं इसके अंतर्गत अंगीभूत महाविद्यालयों में विभागीय संकल्प संख्या-897, दिनांक-29.04.2026 के द्वारा पुर्नगठित शैक्षणिक पदों के पुनर्संरेखण की स्वीकृति दी गई.

★ झारखण्ड उच्च न्यायालय अन्तर्गत दायर वाद यथा वाद संख्या 6408/2017, जयन्त कुमार प्रधान बनाम झारखण्ड राज्य एवं अन्य, वाद संख्या 6485/2017, अभिषेक तिर्की बनाम झारखण्ड राज्य एवं अन्य एवं वाद संख्या 6632/2017, मो० काजिमउद्दीन बनाम झारखण्ड राज्य एवं अन्य में संयुक्त रुप से पारित न्यायादेश दिनांक-09.12.2024 के अनुपालन हेतु संबंधित तीन (03) भूतपूर्व विभागीय कर्मियों यथा क्रमशः 1. स्व० नरेश कुमार, पूर्व पदचर 2. स्व० भूषण मुनि, पूर्व लिपिक एवं 3. स्व० हाशीमउद्दीन, पूर्व पदचर (वर्ग तीन एवं चार के कर्मियों) की सेवा नियमित एवं सम्पुष्ट करते हुए (उनके आश्रितों को अनुकम्पा आधारित नियुक्ति का लाभ) प्रदान किये जाने की स्वीकृति दी गई. (नीचे भी पढ़ें)

★ वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2029-30 तक राज्य योजनान्तर्गत प्रस्तावित एसएनएमएमसीएच कॉलेज व टीचिंग अस्पताल, धनबाद, धनबाद के मौजूदा मेडिकल कॉलेज और टीचिंग अस्पताल के उन्नयन के तहत समग्र वृद्धि और पुनर्विकास, मौजूदा 100 यूजी सीटों को 250 यूजी सीटों में अपग्रेड करना, 200 पीजी सीटों में और 16 पोस्ट पीजी सीटों को 50 पोस्ट पीजी सीटों में अपग्रेड करना, साथ ही अन्य संबद्ध बुनियादी ढांचे और सेवाएं (भाग-2) की योजना हेतु कुल 1,94,73,42,600/- (एक अरब चौरानवे करोड़ तिहतर लाख बयालीस हजार छः सौ) रूपये मात्र की लागत पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने की स्वीकृति दी गई.

★  वित्तीय वर्ष 2026-2027 में माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय के स्तर पर गठित झारखण्ड अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति के अंतर्गत निबंधित अधिवक्ताओं के लिए छात्रवृत्ति/वजीफा मद में आवंटित निधि 12,92,00,000 रुपये (बारह करोड़ बेरानवें लाख रूपये मात्र) में से 6,92,00,000 रुपये (छहः करोड़ बानवे लाख रूपये मात्र) को प्रत्यर्पित करते हुए सहायता अनुदान सामान्य (गैर वेतन) मद में 12,32,00,000 रुपये (बारह करोड़ बत्तीस लाख रूपये मात्र) का उपबंध झारखंड राज्य आकस्मिकता निधि से अग्रिम के रूप में कराने की स्वीकृति दी गई. (नीचे भी पढ़ें)

★ आदित्यपुर नगर निगम के नए म्युनिसिपल बिल्डिंग के निर्माण हेतु 39,67,09,000 रुपये (39 करोड़ 67 लाख 09 हजार रुपए) की तकनीकी स्वीकृति प्राप्त प्राक्कलन पर प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.

★  भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक का झारखण्ड में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना के कार्यान्वयन और झारखण्ड में जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन पर प्रतिवेदन, वर्ष 2026 की प्रतिवेदन संख्या-5 (संयुक्त निष्पादन लेखापरीक्षा-सिविल) को झारखण्ड विधान सभा के पटल पर आगामी सत्र में उपस्थापन की स्वीकृति दी गई.

★  केन्द्र प्रायोजित मिशन सक्षम आँगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के तहत् पूरक पोषाहार कार्यक्रम (एसएनपी) तथा किशोरी बालिकाओं के लिए योजना (एसएजी) अन्तर्गत लाभार्थियों को टेक होम राशन स्वरूप माइक्रोन्यूट्रेंट पोर्टिफाइड फूड व एनर्जी डेंस फूड के निर्बाध वितरण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से इन योजनाओं के तहत् एतद् सामग्रियों का वर्ष-2026 के फरवरी एवं मार्च महीने में इसके आपूर्तिकर्ताओं से प्राप्त आपूर्ति का विनियमन तथा छह (06) माह के लिए अथवा निविदा कार्य निष्पादनोपरांत कार्यादेश निर्गमण की तिथि तक (जो पहले घटित हो जाय) के लिए आपूर्ति इसके गत् निर्माणकर्त्ता-सह-आपूर्तिकर्त्ता से प्राप्त करने हेतु इन आपूर्तिकर्ताओं यथा मेसर्स इंटरलिंक फूड्स प्रा०लि०, मेसर्स आदित्य फ्लॉर मिल एवं मेसर्स कोटा दाल मिल का झारखण्ड वित्त नियमावली के नियम-245 के तहत् नियम-235 को शिथिल करते हुए मनोनयन की स्वीकृति दी गई.  (नीचे भी पढ़ें)

★ सर्वोच्च न्यायालय द्वारा केस संख्या 25207-25208/2023 में दिनांक-19.05.2026 को पारित न्यायादेश के आलोक में बिहार राज्य वस्त्र निगम लिमिटेड, पटना के अधीन संचालित ईकाई में कार्यरत रहे कर्मियों का सरकारी सेवा में समायोजन की स्वीकृति दी गई.

★ शोभा मुर्मू, सहायक शिक्षिका, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, दुमका की नियुक्ति की वैधता के संबंध में अन्य समरूप मामलों के सदृश सी.बी. आई. के जाँच प्रतिवेदन में अवैध / अनियमित नियुक्ति घोषित शिक्षकों के विरुद्ध की गई विभागीय कार्रवाई के फलाफल के विरुद्ध दायर याचिकाओं में माननीय उच्चतम् / उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों के प्रसंग में उन्हें सेवा में पुनर्स्थापित कर / मानते हुए परिणामी लाभ एवं पेंशनादि की स्वीकृति दी गई.

ADVERTISEMENT

★ झारखण्ड राज्य में गिरिडीह पूर्वी वन प्रमण्डल एवं दुमका वन प्रमण्डल के अंतर्गत प्रस्तावित दो नए चिड़ियाघर एवं भविष्य में भी झारखण्ड राज्य में बनने वाले चिड़ियाघरों, जंगल सफारी एवं वन्यप्राणी रेस्क्यू केन्द्रों के निर्माण, प्रबंधन एवं रख-रखाव की जिम्मेवारी को झारखण्ड चिड़ियाघर प्राधिकरण के क्षेत्राधिकार में शामिल करने के निमित झारखण्ड चिड़ियाघर प्राधिकरण के बाइ लॉज में अन्य संशोधन करने की स्वीकृति दी गई. (नीचे भी पढ़ें)

★ दुमका अंतर्गत “खैरबनी  (एसएच -15) रानीघघर एडीबी रोड (कुल लं0-9.172 कि०मी०) को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण / पुनर्निर्माण कार्य (वृक्षारोपण, भू-अर्जन एवं यूटिलिटी शिफ्टिंग सहित)” हेतु रू० 53,73,14,700/- (तिरपन करोड़ तिहत्तर लाख चौदह हजार सात सौ रूपये) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने की स्वीकृति दी गई.

★  डॉ० राम नाथ राम, तदेन निलंबित अवर प्रमण्डल पशुपालन पदाधिकारी, लोहरदगा (मुख्यालय-पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान, काँके, राँची / क्षेत्रीय निदेशक पशुपालन कार्यालय, राँची) सम्प्रति दिनांक-30.11.2016 को निलम्बन में ही सेवानिवृत्त को विभागीय अधिसूचना संख्या-1197 दिनांक-17. 10.2025 से अधिरोपित पूर्ण पेंशन एवं उपादान के भुगतान पर रोक के दण्ड पर झारखण्ड उच्च न्यायालय द्वारा पारित न्यायादेश के आलोक में नया आदेश पारित करने की स्वीकृति दी गई.

★ षष्ठम झारखण्ड विधानसभा का षष्ठम् (मानसून) सत्र 6 से 12 अगस्त तक आहूत किये जाने संबंधी औपबंधिक कार्यक्रम पर मंत्रिपरिषद् की स्वीकृति दी गई.

★ विभागीय संकल्प संख्या 2215 दिनांक 29.10.2020 द्वारा स्वीकृत आदर्श विद्यालय योजना का अवधि विस्तार आगामी पाँच वर्षों (वर्ष 2025-26 से 2029-30) तक करने की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई.  (नीचे भी पढ़ें)

★ राज्य के माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में झारखण्ड ई-शिक्षा कनेक्ट प्रोग्राम के अन्तर्गत आगामी 05 वर्षों हेतु एआई पावर्ड वर्चुअल क्लास रुम स्टूडेंट एनालिटिक्स के संदर्भ में 02 केन्द्रीय स्टूडियों, 05 प्रमण्डल के 05 डायट में क्षेत्रीय स्टूडियों तथा 1000 माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु एआई से लैस वर्चुअल क्लासरुम की अधिष्ठापना एवं आगामी 05 वर्षों के संचालन के लिये रु.1,76,07,85,560/- (एक अरब छिहत्तर करोड़ सात लाख पचासी हजार पाँच सौ साठ रूपये) मात्र की लागत पर प्रशासनिक स्वीकृति तथा चालू वित्तीय वर्ष में अनावर्ती मद में रू. 56,07,85,560/- (छप्पन करोड़ सात लाख पचासी हजार पाँच सौ साठ रूपये) मात्र तथा आवर्ती मद में रू० 24,00,00,000/-(चौबीस करोड़ रूपये) मात्र अर्थात् कुल रू० 80,07,85,560/- (अस्सी करोड़ सात लाख पचासी हजार पाँच सौ साठ रूपये) मात्र के व्यय की स्वीकृति दी गई. (नीचे भी पढ़ें)

★ अवमाननावाद संख्या 1059/2024 (वाद संख्या 877/2018 से उद्भूत) कृष्ण मुरारी एवं अन्य बनाम राज्य सरकार एवं अन्य वाद में उच्च न्यायालय द्वारा पारित न्यायादेश के आलोक में वाद संख्या 877/2018 के पीटिशनर को विभागीय अधिसूचना संख्या 122 दिनांक 21.01.2015 द्वारा सीएएस के तहत दिये गए प्रोन्नति का लाभ देय तिथियों से स्वीकृत करने की स्वीकृति दी गई.

★  प्रधान महालेखाकार (ले. एवं हक़.) कार्यालय, झारखण्ड, राँची में राज्य कर्मियों से संबंधित कार्यों एवं रिकॉडों हेतु जारी डिजिटलीकरण प्रक्रिया के क्रम में तृतीय चरण के रूप में रु० 46,85,000.00 (छियालीस लाख पचासी हजार रुपये मात्र) का वित्तीय सहायता की स्वीकृति दी गई.

★ “झारखण्ड न्यायिक सेवा (भर्ती) नियमावली 2004 (समय समय पर यथा संशोधित) को संशोधित करते हुए “झारखण्ड न्यायिक सेवा (भर्ती) संशोधन नियमावली, 2026 के गठन की स्वीकृति दी गई.

★  झारखण्ड वरीय न्यायिक सेवा (भर्ती, नियुक्ति एवं सेवाशर्त) नियमावली, 2001 के नियम-4 (a) में उल्लेखित प्रावधान तथा झारखण्ड उच्च न्यायालय की अनुशंसा के आलोक में झारखण्ड वरीय न्यायिक सेवा में जिला न्यायाधीश के पद पर 02 अभ्यर्थियों को सीधी भर्ती द्वारा नियुक्त किये जाने की स्वीकृति दी गई. (नीचे भी पढ़ें)

★ वित्तीय वर्ष 2025-26 में माँग संख्या-29 के मुख्यशीर्ष-2853-अलौह खनन और धातु कर्म उद्योग, उपमुख्य शीर्ष 02-खानों का विनियमन और विकास, लघु शीर्ष-001-निदेशन तथा प्रशासन, उप शीर्ष-01-खनन स्थापना अन्तर्गत “86-वापसी” ईकाई (विपत्र कोड-29-S-2853-02-001-01-00-08-86) में विविध न्याय निर्णय के आलोक में झारखण्ड आकस्मिकता निधि (जेसीएफ) के माध्यम से राशि रु० 146,00,00,000/- (एक सौ छियालीस करोड़ रूपये) मात्र अग्रिम की स्वीकृति दी गई.

★ वित्त विभागीय आइएफएमएस पोर्टल के साथ साइलेंड बैंक एकाउंट वेरिफिकेशन तथा ऑनलाइन पैन वेरिफिकेशन सेवाओं के इंटीग्रेशन हेतु झारखण्ड वित्त नियमावली के नियम 245 के आलोक में नियम-235 को शिथिल करते हुए प्रोटीन इ-गव टेक्नॉलॉजीज लिमिटेड के मनोनयन की घटनोत्तर स्वीकृति एवं अनुबंध प्रारूप की स्वीकृति दी गई. (नीचे भी पढ़ें)

★  गुमला जिलान्तर्गत “घाघरा से जोकारी भाया रन्हे, कुण्डो, रूकीघाटी (बिशुनपुर) पथ (कुल लंबाई-19.100 कि०मी०) को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य (पुलों के निर्माण, भू-अर्जन, R&R एवं यूटिलिटी शिफ्टिंग सहित)” हेतु रू0 101,77,37,700/- (एक सौ एक करोड़ सतहत्तर लाख सैंतीस हजार सात सौ रू०) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.

★ रांची अंतर्गत “टांगरबसली मोड़ से बोबरो मोड़ भाया परयागो, बिसहाखटंगा, डुमरी पथ (कुल लम्बाई 11.576 कि०मी०) को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य (भू-अर्जन, युटिलिटी शिफ्टींग एवं वृक्षारोपण सहित)” हेतु रू० 63,77,13,300/- (तिरसठ करोड़ सतहत्तर लाख तेरह हजार तीन सौ रू०) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.

★ गुमला जिलान्तर्गत “परवल पथ से करंज पथ भाया पहाड़बंगरू, चीतागुटू, कानारोआ, बैरीटोली, नया करंज थाना (कुल लंबाई-14.251 कि0मी0) को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य (भू-अर्जन, पौधरोरपण, यूटिलिटी शिफ्टिंग व आरएंडआर सहित)” हेतु रू0 76,75,18,900/-(छिहत्तर करोड़ पचहत्तर लाख अठारह हजार नौ सौ रू०) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.  (नीचे भी पढ़ें)

★ झारखंड उच्च न्यायालय, राँची / झारखंड राज्य अवस्थित अन्य न्यायालयों एवं न्यायाधिकरणों में झारखंड सरकार से संबंधित वादों में राज्य सरकार का पक्ष रखने हेतु महाधिवक्ता कार्यालय, झारखंड, राँची में नियुक्त विधि पदाधिकारियों यथा-महाधिवक्ता / वरीय अपर महाधिवक्ता / अपर महाधिवता / स्थायी सलाहकार / विशेष लोक अभियोजक / राजकीय अधिवक्ता / सरकारी वकील / अपर लोक अभियोजक / लॉ रिसर्च ऑफिसर एवं अधिवक्ता लिपिक तथा माननीय पटना उच्च न्यायालय में झारखंड राज्य से संबंधित वादों में राज्य सरकार का पक्ष रखने हेतु नियुक्त विधि पदाधिकारियों के शुल्क निर्धारण / पुनरीक्षण की स्वीकृति दी गई.

★ महाधिवक्ता, झारखण्ड उच्च न्यायालय, राँची के लिए वरीय अपर महाधिवक्ता के 02 (दो) अतिरिक्त पद/अपर महाधिवक्ता के 01 (एक) अतिरिक्त पद / राजकीय अधिवक्ता का 01 (एक) अतिरिक्त पद / सरकारी वकील का 44 अतिरिक्त पद एवं लॉ रिसर्च ऑफिसर के 15 (पन्द्रह) पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur rakhi mela : मारवाड़ी महिला मंच के राखी मेले में उमड़ी खरीदारों की भीड़. बिष्टुपुर तुलसी भवन में लगे मेले का बुधवार को है आखिरी दिन
खबर

Jamshedpur rakhi mela : मारवाड़ी महिला मंच के राखी मेले में उमड़ी खरीदारों की भीड़. बिष्टुपुर तुलसी भवन में लगे मेले का बुधवार को है आखिरी दिन

July 21, 2026
tata steel ethics month : टाटा स्टील ने एथिक्स माह पर मीडिया इंगेजमेंट सत्र का किया आयोजन, “एक संहिता, एक प्रतिबद्धता: आचार संहिता से एकजुट” करने पर जोर
खबर

tata steel ethics month : टाटा स्टील ने एथिक्स माह पर मीडिया इंगेजमेंट सत्र का किया आयोजन, “एक संहिता, एक प्रतिबद्धता: आचार संहिता से एकजुट” करने पर जोर

July 21, 2026
jamshedpur specially abled : दिव्यांगजनों से संबंधित लंबित मामलों की सुनवाई एवं निष्पादन हेतु 24 जुलाई को मोबाइल कोर्ट सह जागरूकता शिविर का किया जा रहा आयोजन, बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोड़ा में होगा आयोजन
खबर

jamshedpur specially abled : दिव्यांगजनों से संबंधित लंबित मामलों की सुनवाई एवं निष्पादन हेतु 24 जुलाई को मोबाइल कोर्ट सह जागरूकता शिविर का किया जा रहा आयोजन, बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोड़ा में होगा आयोजन

July 21, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur suicide – साकची में गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने लगाई फांसी, कंप्यूटर की कोचिंग लेने आई थी जमशेदपुर

Jamshedpur security guard issue – कदमा में सिक्योरिटी गार्डों से मारपीट, गला दबाने का आरोप, देखिए – video

Jamshedpur theft from hospital : एमजीएम अस्पताल से एक दिन 4 मोबाइल व 10 हजार रुपये की चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखा संदिग्ध युवक

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में पानी का ट्रायल सफल, पाइपलाइन में लीकेज की समस्या जल्द होगी दूर

Jamshedpur sad news – झामुमो नेता प्रकाश सहाय को मातृशोक, लंबे समय से थी बीमार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur suicide – साकची में गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने लगाई फांसी, कंप्यूटर की कोचिंग लेने आई थी जमशेदपुर

Jamshedpur security guard issue – कदमा में सिक्योरिटी गार्डों से मारपीट, गला दबाने का आरोप, देखिए – video

Jamshedpur theft from hospital : एमजीएम अस्पताल से एक दिन 4 मोबाइल व 10 हजार रुपये की चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखा संदिग्ध युवक

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में पानी का ट्रायल सफल, पाइपलाइन में लीकेज की समस्या जल्द होगी दूर

Jamshedpur sad news – झामुमो नेता प्रकाश सहाय को मातृशोक, लंबे समय से थी बीमार

Timken wage revision : टिमकेन के कर्मचारियों का हुआ वेतन समझौता, 11 हजार से अधिक वेतन बढ़ा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News