जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन ने झारखंड के कोल्हान क्षेत्र में सामुदायिक विकास पहलों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जमशेदपुर कंटीन्युअस एनीलिंग एंड प्रोसेसिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (जेसीएपीसीपीएल) के साथ तीन वर्षों की साझेदारी की है. इस साझेदारी के तहत शिक्षा, कौशल विकास, जनजातीय पहचान एवं विकास, खेल, दिव्यांगजनों के लिए समावेशन पहल तथा अन्य समुदाय-केंद्रित कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र की स्थानीय विकास संबंधी प्राथमिकताओं को संबोधित किया जाएगा. यह एमओयू दोनों संगठनों के बीच एक सहयोगात्मक रूपरेखा स्थापित करता है, जिसके तहत पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों के समुदायों की आवश्यकताओं के आधार पर संयुक्त रूप से विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों की पहचान की जाएगी और उनका क्रियान्वयन किया जाएगा. इस साझेदारी का उद्देश्य क्षेत्र की आकांक्षाओं के अनुरूप एक दीर्घकालिक विकास रोडमैप के माध्यम से सतत एवं मापनीय सामाजिक प्रभाव सुनिश्चित करना है. वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए, यह साझेदारी विभिन्न कार्यक्रमों के एक व्यापक पोर्टफोलियो को समर्थन प्रदान करेगी, जिनमें मस्ती की पाठशाला, सबल सेंटर, जमशेदपुर, प्रोजेक्ट समृद्धि, ज्योति छात्रवृत्ति, गोल्फ प्रोजेक्ट, सबल ज्ञानोदय, आईटीआई चांडिल के विद्यार्थियों के लिए प्रायोजन सहायता, तथा आस-पास के समुदायों में संचालित पहलें शामिल हैं. (नीचे भी पढ़ें)
एमओयू हस्ताक्षर समारोह में जेसीएपीसीपीएल और टाटा स्टील फाउंडेशन के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया. जेसीएपीसीपीएल की ओर से प्रबंध निदेशक कपिल मोदी, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अकिहिको तानिगुची, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर प्रवीण हेगड़े, जेनरल मैनेजर (ऑपरेशंस एवं मेंटेनेंस) किरीट दक्सिनी, चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर विकास कुमार, कंपनी सचिव प्रशांत कुमार तथा असिस्टेंट डिवीजनल मैनेजर (एचआर एवं आईआर) तौसीफ इकबाल उपस्थित थे. टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से हेड ट्राइबल आइडेंटिटी जिरेन जेवियर टोपनो, हेड स्किल डेवलपमेंट कैप्टन अमिताभ, हेड एजुकेशन दिब्याहास रे तथा फाउंडेशन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. एमओयू पर औपचारिक रूप से जेसीएपीसीपीएल के प्रबंध निदेशक कपिल मोदी और टाटा स्टील फाउंडेशन के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर सौरव रॉय ने हस्ताक्षर किए. इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए जेसीएपीसीपीएल के प्रबंध निदेशक कपिल मोदी ने कहा कि जेसीएपीसीपीएल को सतत सामुदायिक विकास के प्रति अपनी कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने में टाटा स्टील फाउंडेशन का सहयोगी होने पर गर्व है. यह साझेदारी शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका संवर्धन तथा पर्यावरणीय सततता पर केंद्रित पहलों के माध्यम से सार्थक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करने के साझा विजन को साकार करती है. सामूहिक विशेषज्ञता और संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए, (नीचे भी पढ़ें)
इस सहयोग का उद्देश्य समुदायों में सकारात्मक परिवर्तन लाना तथा दीर्घकालिक मूल्य का सृजन करना है. यह सहभागिता समावेशी विकास और जिम्मेदार कॉर्पोरेट नागरिकता के प्रति दोनों संगठनों की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है. अपने विचार साझा करते हुए टाटा स्टील फाउंडेशन के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर सौरव रॉय ने कहा कि जेसीएपीसीपीएल के साथ इस साझेदारी के माध्यम से हमारा उद्देश्य कोल्हान क्षेत्र के समुदायों की क्षमताओं और आकांक्षाओं को सशक्त बनाना है. इसके लिए हम संयुक्त रूप से विकास की प्राथमिकताओं की पहचान करेंगे तथा स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यक्रम विकसित करेंगे. हमारा प्रयास है कि लोगों और समुदायों के लिए प्रगति एवं समृद्धि के अवसर सृजित हों और साथ ही क्षेत्र में दीर्घकालिक सकारात्मक परिवर्तन सुनिश्चित किया जा सके. हम इस साझा विजन को अपनाने तथा सहयोगात्मक एवं समुदाय केंद्रित विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जेसीएपीसीपीएल के प्रति आभार व्यक्त करते हैं. हमें विश्वास है कि मिलकर हम इस साझा संकल्प को ठोस परिणामों में परिवर्तित करेंगे, जो पूरे क्षेत्र में सामुदायिक कल्याण और समावेशी विकास को और मजबूत बनाएंगे. एमओयू में संयुक्त कार्यक्रम नियोजन, समय-समय पर समीक्षा तथा प्रभावी क्रियान्वयन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए निगरानी तंत्र से संबंधित प्रावधानों का उल्लेख किया गया है.















