जमशेदपुर : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) आजाद नगर थाना समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक मानगो में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता आजाद नगर थाना अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने की. बैठक में जनता दल यूनाइटेड पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. बैठक में आगामी 27 जुलाई को मानगो नगर निगम के खिलाफ आयोजित होने वाले विशाल धरना-प्रदर्शन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. नेताओं ने कहा कि नगर निगम की लापरवाही, अव्यवस्था, भ्रष्टाचार, जल निकासी की बदहाल स्थिति, पेयजल संकट, साफ-सफाई की खराब व्यवस्था तथा मूलभूत नागरिक सुविधाओं की अनदेखी के कारण आम जनता में भारी आक्रोश है. (नीचे भी पढ़ें)

जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड जनता के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी. 27 जुलाई को सैकड़ों नागरिकों के साथ मानगो नगर निगम के समक्ष विशाल धरना-प्रदर्शन कर जनसमस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी. यदि इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा. बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को धरना-प्रदर्शन में शामिल कराने का आह्वान किया गया, ताकि जनता की आवाज को मजबूती मिले और नगर निगम को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए बाध्य किया जा सके. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में मुख्य रूप से मुश्ताक अहमद, वलीउल्ला अंसारी, इमरान, अकीब, शाहनवाज, सूफियान, फैय्याज, शारिक, कुलविंदर सिंह पन्नू, अजय कुमार, विकास साहनी, संजीव सिंह, ममता सिंह, लालू गॉड, अशोक सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.




