• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, July 25, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand cm meeting : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने की उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा, शराब बेचकर सरकार को हुई लक्ष्य से अधिक 4013.53 करोड़ रुपये की कमायी, इस साल 4500 करोड़ रुपये कमाने का लक्ष्य

Jharkhand cm meeting : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने की उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा, शराब बेचकर सरकार को हुई लक्ष्य से अधिक 4013.53 करोड़ रुपये की कमायी, इस साल 4500 करोड़ रुपये कमाने का लक्ष्य
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों की उपस्थिति में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने बैठक में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के कार्य प्रगति, राजस्व संग्रहण सहित राज्य में अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं तस्करी पर रोक लगाए जाने को लेकर की जा रही कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में अवैध मदिरा निर्माण, परिवहन, बिक्री एवं तस्करी पर पूरी कठोरता के साथ अंकुश लगाई जाए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अवैध रूप से हो रहे मदिरा निर्माण न केवल सरकारी राजस्व को प्रभावित करती है, बल्कि मदिरा सेवन करने वाले लोगों के जीवन और स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करती है. अतएव यह जरूरी है कि अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हर हाल में सुनिश्चित की जाए. बैठक में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद मौजूद रहे. बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के राजस्व संग्रहण की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया. बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभाग ने निर्धारित 3,885.11 करोड़ रुपये के लक्ष्य को पार करते हुए 4,013.53 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया. वहीं, चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 4,500 करोड़ रुपये राजस्व संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. अधिकारियों ने जानकारी दी कि जुलाई 2026 के मध्य तक विभाग ने 1,376 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह कर लिया है, जो वार्षिक लक्ष्य का 30.57 प्रतिशत है. मुख्यमंत्री ने उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के कार्यों में आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग किए जाने का निर्देश अधिकारियों को दिए. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उत्पाद इकाइयों के निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण में नई तकनीक का उपयोग बहुत ही आवश्यक है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों में उत्पाद विभाग के गोदाम निर्माण कार्यों में स्थानीय आदिवासी समुदाय को प्राथमिकता और सहयोग दी जाए. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

इससे स्थानीय रोजगार सृजन के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभागीय गतिविधियों का दायरा बढ़ाते हुए उन्हें जनहित और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाया जाए. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग में रिक्त पदों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभाग के लिए चिन्हित सभी रिक्तियों पर नियुक्ति की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए. उन्होंने कहा कि आवश्यक औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करते हुए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के माध्यम से विभिन्न पदों पर नियमित बहाली सुनिश्चित की जाए. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि विभागीय योजनाओं एवं दायित्वों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पर्याप्त एवं दक्ष मानव संसाधन की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रिक्त पदों के कारण किसी भी स्तर पर कार्य प्रभावित नहीं होने चाहिए इसलिए नियुक्ति प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से पूरा करते हुए योग्य अभ्यर्थियों की बहाली सुनिश्चित की जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग में पर्याप्त मानवबल उपलब्ध होने से प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी, निगरानी व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध से संबंधित योजनाओं और नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकेगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता, गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा का विशेष रूप से पालन किया जाए, ताकि विभाग की कार्यक्षमता और जनसेवा दोनों को मजबूती मिल सके. बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष अधिकारियों ने जानकारी दी कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से चयनित 583 उत्पाद सिपाहियों को नियुक्ति पत्र देने हेतु आवश्यक प्रक्रिया अंतिम चरण में है. (नीचे भी पढ़ें)

मदिरा परिवहन वाहनों को आधुनिक तकनीक से जोड़ें
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मदिरा परिवहन वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग और डिजिटल (डीजी) लॉक की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि वाहनों की रियल-टाइम निगरानी की जा सके तथा उनके मार्ग, ठहराव और गंतव्य की सटीक जानकारी प्राप्त हो सके. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि परिवहन वाहनों को आधुनिक तकनीक से पारदर्शिता आएगी और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि राज्य में मदिरा के अलावा स्पिरिट की खपत का व्यापक अध्ययन किया जाए. स्पिरिट की वर्तमान एवं भविष्य की मांग, औद्योगिक उपयोग और राजस्व वृद्धि की संभावनाओं का आकलन कर एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए. मुख्यमंत्री ने राज्य में विभिन्न प्रकार के मदिरा विनिर्माण संबंधित नीति गठन किए जाने का निर्देश अधिकारियों को दिए. मुख्यमंत्री ने औद्योगिक अल्कोहल के विनियमन हेतु नीति गठन किए जाने की बात कही. उन्होंने अधिकारियों से लेवल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को सुगम बनाएं जाने की बात कही, ताकि पॉपुलर ब्रांड्स की उपलब्धता हो सके. बैठक में राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के प्रधान सचिव अमिताभ कौशल, उत्पाद आयुक्त संदीप सिंह, एमडी, झारखंड राज्य बिवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीएल) नीरज कुमार सिंह, संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur students protest : जमशेदपुर में नीट पेपर लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग
खबर

Jamshedpur students protest : जमशेदपुर में नीट पेपर लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग

July 24, 2026
Saraikela chandil police : चांडिल पुलिस ने सीइआइआर पोर्टल से बरामद किए चार गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाए
खबर

Saraikela chandil police : चांडिल पुलिस ने सीइआइआर पोर्टल से बरामद किए चार गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाए

July 24, 2026
Jamshedpur SIR : विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर 2026 : शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर 26 एवं 27 जुलाई को लगेगा विशेष कैंप
खबर

Jamshedpur SIR : विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर 2026 : शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर 26 एवं 27 जुलाई को लगेगा विशेष कैंप

July 24, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur drowning followup – डिमना लेक में डूबे दो जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, पानी में गिरे मोबाइल ढूंढने में गई जान

Jamshedpur two doctors drown in river : एमजीएम मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टर डिमना डैम में डूबे, देर रात हुए हादसा से हर कोई सन्न

Horoscope Know Your Day Friday 24th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 24 जुलाई 2026

Jamshedpur patient missing – एमजीएम अस्पताल से लापता हुआ कदमा का मरीज, परिजनों ने की मदद की अपील

Jamshedpur ssp inspection – जमशेदपुर में एसएसपी का रात औचक निरीक्षण, अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur drowning followup – डिमना लेक में डूबे दो जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, पानी में गिरे मोबाइल ढूंढने में गई जान

Jamshedpur two doctors drown in river : एमजीएम मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टर डिमना डैम में डूबे, देर रात हुए हादसा से हर कोई सन्न

Jamshedpur patient missing – एमजीएम अस्पताल से लापता हुआ कदमा का मरीज, परिजनों ने की मदद की अपील

Jamshedpur ssp inspection – जमशेदपुर में एसएसपी का रात औचक निरीक्षण, अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश

Jamshedpur junior doctors protest – नीट पेपर लीक व छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर, छात्रों से तत्काल संवाद स्थापित करने की मांग

Jamshedpur theft : बिरसानगर में बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, देखिए – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News