जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के उपलक्ष्य में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में विजय जुलूस का आयोजन किया गया. यह जुलूस साकची स्थित जुबिली पार्क गेट से प्रारंभ होकर पुराना कोर्ट परिसर के समीप भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल तक पहुंचा. इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों, युवाओं एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार आंदोलन किया जा रहा था. उन्होंने कहा कि इस आंदोलन की प्रमुख मांगों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी शामिल थी. उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भाजपा सरकार की एक बड़ी विफलता का प्रतीक है और यह जनआंदोलन की पहली सफलता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आंदोलन केवल इस्तीफे तक सीमित नहीं रहेगा. पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों को कठोर से कठोर सजा दी जाए. छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की न्यायिक जांच कराई जाए तथा इसमें संलिप्त पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए. (नीचे भी पढ़ें)
जिला अध्यक्ष ने यह भी मांग की कि नीट पेपर लीक प्रकरण में जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए तथा उनके परिवारों को हरसंभव सरकारी सहयोग उपलब्ध कराया जाए. उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा. जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने राहुल गांधी द्वारा की गई ट्वीट को साझा करते हुए कहा कि प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी ने सभी छात्रों, सभी युवाओं को आंदोलन में डटकर खड़े रहने के लिए और प्रथम चरण की सफलता पाने के लिए बधाई दिया है. साथ ही उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार से अभी छात्रों पर किए गए बराबर का पूर्ण हमले के दोषियों पर कार्रवाई करने की भी बात कही है. उन्होंने संपूर्ण देशवासियों से आह्वान किया है कि सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है डटकर आंदोलन को और तेज करने की भी बात कही है. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चौधरी प्रदेश महामंत्री रविंद्र कुमार झा, प्रदेश महामंत्री, बिजय यादव, अवधेश कुमार सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमप्रकाश उपाध्याय, महेंद्र मिश्रा, नंदलाल सिंह, बृजेंद्र तिवारी, रईस रिजवी छब्बन, महेंद्र पांडे,आशुतोष सिंह,प्रताप यादव,सुदर्शन तिवारी, रजनी बंसल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नलिनी सिन्हा , युवक कांग्रेस अध्यक्ष नवनीत मिश्रा, शैलेश पांडे, बुद्धदेव गिरी,राज किशोर यादव, रामलाल प्रसाद,पासवान, संजय सिंह आजाद, जसवंत सिंह जस्सी गुरदीप सिंह काके, अंसार खान, अरूण सिंह, उदय कुमार सिंह, ज्योति मिश्रा, राजेश चौधरी अमित श्रीवास्तव, रजनी सिंह,सनी सिंह, nsui अध्यक्ष सचिन सिंह, रणजीत सिंह शाहिद इकबाल रंजीत झा रश्मि निगार नवल किशोर सिंह राकेश साहू राज किशोर प्रसाद संजीव रंजन सुनील प्रसाद पवन शुक्ला मकसूद आलम अतुल गुप्ता बबलू नौशाद देवाशीष घोष शिवनंदन सिंह शिल्पी चक्रवर्ती अशोक सिंह क्रांतिकारी अरुण त्रिपाठी ईशान पत्र नंदलाल प्रसाद रविंद्र मौर्य शमशेर आलम शाहिद इकबाल दुर्गा प्रसाद अजय कुमार शर्मा और कैलाश फरहत बेगम संदीप मिश्रा सीमा मोहती नमिता सिंह रीता शर्मा आशीष ठाकुर रवि यादव देवाशीष घोष दीपक कुमार यादव विनोद यादव सुशील तिवारी मनोज कुमार सिंह संध्या दास रेनू मिश्रा, प्रितपाल सिंह शाहिद सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी वरिष्ठ नेता एवं आम जनता शामिल हुए.




