जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गोइलाडेरा (घोड़ाबांधा) में शनिवार को ग्रामीणों ने एक युवक को कथित रूप से गाय चोरी करते हुए पकड़ लिया. पकड़े गए युवक की पहचान मोहम्मद सोहेल निवासी बारीनगर थाना टेल्को के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर गोविंदपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. (नीचे भी पढ़ें)

पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच पूरी होने के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.




