जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रीन वैली, कुली रोड स्थित ज़मज़म एंटरप्राइजेज के समीप रहने वाले 48 वर्षीय मुख्तार अहमद बीते 23 जुलाई से लापता हैं. परिजनों के अनुसार, 23 जुलाई को शाम करीब 4:00 बजे उन्हें आखिरी बार जवाहर नगर रोड नंबर-14 स्थित दादा मजार के पास देखा गया था. इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है. (नीचे भी पढ़ें)

परिवार ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक मुख्तार अहमद के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. ऐसे में परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को उनके बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें.
संपर्क नंबर: 6205449583, 9934348374




