• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, August 1, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur naman pays homage : शहीद ऊधम सिंह के बलिदान दिवस पर नमन परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, काले ने कहा – ऊधम सिंह जैसे बलिदानी राष्ट्र के माथे का ताज हैं

jamshedpur naman pays homage : शहीद ऊधम सिंह के बलिदान दिवस पर नमन परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, काले ने कहा – ऊधम सिंह जैसे बलिदानी राष्ट्र के माथे का ताज हैं
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जलियांवाला बाग नरसंहार में शहीद हुए निर्दोष भारतीयों के बलिदान का प्रतिशोध लेकर ब्रिटिश हुकूमत को भारतीय स्वाभिमान और संकल्प की शक्ति का एहसास कराने वाले महान क्रांतिकारी अमर शहीद ऊधम सिंह के बलिदान दिवस पर सामाजिक एवं राष्ट्रवादी संस्था नमन परिवार की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर नमन परिवार की मातृशक्ति, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शहर के वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों ने शहीद ऊधम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्रप्रेम, त्याग, साहस और स्वाभिमान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. नमन परिवार के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह जैसे वीर बलिदानी हमारे माथे का ताज हैं. उनका बलिदान केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं, बल्कि भारत के स्वाभिमान, शौर्य और न्याय के लिए संघर्ष की अमर गाथा है. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

 उन्होंने कहा कि जलियांवाला बाग की त्रासदी को ऊधम सिंह ने वर्षों तक अपने हृदय में संजोए रखा और अदम्य धैर्य एवं दृढ़ संकल्प के साथ दुनिया को यह संदेश दिया कि भारत अपने निर्दोष नागरिकों पर हुए अत्याचार को कभी विस्मृत नहीं करता. श्री काले ने कहा कि राष्ट्र के वीर सपूतों के संघर्ष और त्याग को स्मरण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है. आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी शहीद ऊधम सिंह के जीवन से राष्ट्रप्रेम, आत्मसम्मान, साहस और दृढ़ संकल्प की प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए. सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह ने अन्याय के विरुद्ध जिस अदम्य साहस और दृढ़ता का परिचय दिया, वह भारतीय स्वाभिमान की सर्वोच्च अभिव्यक्ति है. उन्होंने अपने संकल्प से पूरी दुनिया को भारतीय स्वाभिमान की ताकत दिखाई. उनका जीवन हमें सत्य, न्याय और राष्ट्रहित के लिए सदैव संघर्षरत रहने की प्रेरणा देता है. (नीचे भी पढ़ें)

वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के उन महानायकों में थे, जिन्होंने जलियांवाला बाग के निर्दोष शहीदों को न्याय दिलाने के संकल्प को अपने जीवन का ध्येय बना लिया. उनका अदम्य साहस, धैर्य और राष्ट्रप्रेम आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संस्थापक वरुण कुमार ने कहा कि देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों का स्मरण समाज में राष्ट्रीय चेतना को सशक्त करता है. शहीद ऊधम सिंह का जीवन विशेष रूप से युवा पीढ़ी को देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा, आत्मसम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण का अमूल्य संदेश देता है. श्रद्धांजलि सभा में हर हर महादेव सेवा संघ के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह निक्कू, साहित्यकार बलविंदर सिंह तथा रामलीला उत्सव समिति के रामकेवल मिश्रा सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे. (नीचे भी पढ़ें)

 वक्ताओं ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह का संपूर्ण जीवन साहस, त्याग, राष्ट्रभक्ति और न्याय के लिए अडिग संघर्ष का अनुपम उदाहरण है. उनका बलिदान भारत की आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्र के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा. कार्यक्रम के अंत में जसवंत सिंह भोमा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. श्रद्धांजलि सभा में पत्रकार बृजभूषण सिंह, जितेंद्र चावला, राघवेंद्र शर्मा, अवतार सिंह सोखी, सरदार सुरेंद्र सिंह, सरदार संधू सिंह, सरदार महेंद्र सिंह, ए. विश्वनाथ राव, अवधेश कुमार, बीबी सिंह, कैलाश झा, ज्ञान प्रकाश, सरजू राम, लता सिन्हा, लख्खी कौर, ममता पुष्टि, ममता साहा, रितिका श्रीवास्तव, स्नेहलता सिन्हा, नमिता उपाध्याय, सुनीता देवी, सीता देवी, शुक्ला हलदर, मोना गुप्ता, उर्मिला देवी, संजू बनर्जी एवं पूर्वी रानी दत्ता सहित बड़ी संख्या में नमन परिवार के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

jamshedpur mla saryu roy attack : डेढ़ दर्जन से ज्यादा निविदाओं को बिना कारण रद करना पीडब्ल्यूडी कोड के खिलाफ, जिम्मेदार प्राधिकारी के खिलाफ हो कठोर कार्रवाई, विधायक सरयू राय विधानसभा सत्र में उठाएंगे मामला, दोषियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे
खबर

July 31, 2026
jamshedpur mla saryu roy : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने एनजीटी के आदेश पर मानगो के 16 घरों को तोड़ने के मामले में किया हस्तक्षेप, उपायुक्त और मुख्य अभियंता से की बात, एनजीटी कोर्ट में हस्तक्षेप कर और वक्त मांगने का दिया सुझाव

Jamshedpur rural bjp protest : जेएसएससी व जेपीएससी पेपर लीक के खिलाफ चाकुलिया भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस, शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के इस्तीफे की रखी मांग
खबर

Jamshedpur rural bjp protest : जेएसएससी व जेपीएससी पेपर लीक के खिलाफ चाकुलिया भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस, शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के इस्तीफे की रखी मांग

July 31, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur bjp संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के समरसता संदेश के साथ भाजपा ने मनाया ‘समरसता दीपोत्सव’, चारों विधानसभा के 28 मंडलों के विभिन्न मंदिरों में कार्यकर्ताओं ने जलाया दीपक

Jamshedpur ssp review meeting : अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी की समीक्षा बैठक, फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के दिये निर्देश

Jamshedpur ucil health camp : यूसिल व रेड क्रॉस की ओर से पोटका में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 65 मरीजों ने शिविर का उठाया लाभ

Jamshedpur red cross blood donation : भारत रत्न जेआरडी टाटा की स्मृति में रेड क्रॉस का रक्तदान शिविर, जेमीपोल के सीएसआर के तहत आयोजित शिविर में 53 यूनिट रक्त संग्रहित

tata steel ld3 blood donation : टाटा स्टील के एलडी3 ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, सेवा के जरिये जेआरडी टाटा को दी गयी श्रद्धांजलि

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur bjp संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के समरसता संदेश के साथ भाजपा ने मनाया ‘समरसता दीपोत्सव’, चारों विधानसभा के 28 मंडलों के विभिन्न मंदिरों में कार्यकर्ताओं ने जलाया दीपक

Jamshedpur ssp review meeting : अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी की समीक्षा बैठक, फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के दिये निर्देश

Jamshedpur ucil health camp : यूसिल व रेड क्रॉस की ओर से पोटका में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 65 मरीजों ने शिविर का उठाया लाभ

Jamshedpur red cross blood donation : भारत रत्न जेआरडी टाटा की स्मृति में रेड क्रॉस का रक्तदान शिविर, जेमीपोल के सीएसआर के तहत आयोजित शिविर में 53 यूनिट रक्त संग्रहित

tata steel ld3 blood donation : टाटा स्टील के एलडी3 ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, सेवा के जरिये जेआरडी टाटा को दी गयी श्रद्धांजलि

Jamshedpur bilingual book of songs released : पूर्वी सिंहभूम समाहरणालय कर्मी बोध मुण्डा के द्विभाषी गीत संग्रह का हुआ लोकार्पण, उपायुक्त ने ओमोन्–मुण्डारी साइति पुथी का किया विधिवत लोकार्पण

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News