जमशेदपुर: जमशेदपुर में मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर-14 स्थित गुलमोहर अपार्टमेंट के पास नगर निगम द्वारा नाला सफाई का कार्य कराया जा रहा है. सफाई के दौरान सड़क किनारे करीब 3 फीट गहरा नाला खुला छोड़ दिया गया, लेकिन वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए. बीते देर शाम एक महिला वहां से गुजर रही थी. अंधेरा होने के कारण उसे लगा कि नाले पर स्लैब रखा हुआ है. जैसे ही उसने कदम बढ़ाया, वह सीधे करीब 3 फीट गहरे नाले में गिर गई. महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला. राहत की बात यह रही कि महिला को गंभीर चोट नहीं आई. (नीचे भी पढ़ें)
घटना के बाद ही नगर निगम उक्त स्थान पर स्लैंब डाल दिया. वहीं दूसरी ओर लोगों ने नगर निगम की लापरवाही पर नाराजगी जताई. (नीचे भी पढ़ें)

उनका कहना है कि खुदाई वाले स्थान पर न तो बैरिकेडिंग की गई थी, न ही चेतावनी बोर्ड लगाया गया था और लोगों ने मांग की है कि नगर निगम नाला सफाई या अन्य निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.




