चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर पंचायत के खैरबनी गांव में बीसीएससी क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी शामिल हुए. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने, युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं. साथ ही सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं. मौके पर श्यामसुंदरपुर पंचायत की मुखिया हीरामुनी हांसदा, उपमुखिया ममता हांसदा, ग्राम प्रधान रवीन्द्रनाथ हांसदा, रामचंद्र हांसदा, क्लब अध्यक्ष समीर किस्कू, देवराज हेम्ब्रम, झामुमो नेता नया किस्कू, रामानंद गोस्वामी, प्रदीप गिरी समेत अन्य उपस्थित थे.




