गुड़ाबांधा : गुड़ाबांधा प्रखंड की बनमाकड़ी पंचायत के कोईमा गांव निवासी मेघनाथ घोष के 26 वर्षीय दिव्यांग पुत्र आशीष घोष को नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने व्हीलचेयर देकर सहयोग की. जानकारी के अनुसार झामुमो कार्यकर्ता बेनुधर घोष ने आशीष घोष की स्थिति की जानकारी कुणाल षाड़ंगी को दी. सूचना मिलते ही उन्होंने तत्परता दिखाते हुए दिव्यांग युवक को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई, ताकि उसके आवागमन और दैनिक जीवन को सुगम बनाया जा सके. मौके पर कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि समाज के जरूरतमंद और दिव्यांगजनों की सहायता करना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने भरोसा जताया कि यह व्हीलचेयर आशीष घोष के जीवन को अधिक सहज बनाने में सहायक सिद्ध होगी. ग्रामीणों ने इस मानवीय पहल के लिए नाम्या स्माइल फाउंडेशन एवं कुणाल षाड़ंगी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली यह सहायता आशीष घोष के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा. अवसर पर झामुमो प्रखंड सचिव भुकाई सोरेन, बिनोद बाघाल, हार्ड राम सोरेन, रघुलाल मुर्मू, रविलाल सोरेन, पद्मलोचन बेरा, रामानंद गोस्वामी, रंजीत सीट, प्रदीप गिरी समेत अन्य उपस्थित थे.




