जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में चार वर्षीय स्नातक सत्र (2026- 30) स्नातक वोकेशनल सत्र (2026 -29) एक वर्षीय स्नातकोत्तर (2026 -27) एवं स्नातकोत्तर वोकेशनल कोर्स सत्र (2026 -28) बीटेक सत्र (2026 -30) के ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया. मानविकी, सोशल साइंस, कॉमर्स संकाय एवं वोकेशनल के अलग-अलग विभागों में ओरिएंटेशन प्रोग्राम हुए. न्यू एनईपी पाठ्यक्रम से छात्राओं को अवगत कराया गया. अपार आइडी (एपीपीएआर आइ डी) के विषय में भी छात्राओं को जानकारी दी गई.




