जमशेदपुर : टाटा स्टील के दी टिस्को जनरल कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी की 92वीं वार्षिक आमसभा कंपनी के स्टीलेनियम हाल में चेयरमैन सुब्रतो सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. इसमें लगभग 1000 से ज्यादा सदस्य उपस्थित हुए. सोसाइटी के उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार माथन ने सदस्यों को दिए जाने वाले कमोडिटी एडवांस लोन कि राशि में 20,000 रुपये कि बढ़ोतरी करते हुए अधिकतम ऋण राशि को 8.50 लाख से बढ़ाकर 8.70 लाख तक रखने की घोषणा की. सोसाइटी के सचिव कमलेश यादव द्वारा संपूर्ण 2025- 26 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया. अनंत कुमार ठाकुर द्वारा सभा में सोसायटी के सदस्यों को 16.50 फीसदी लाभांश देने की घोषणा की गई तथा प्रबंधन समिति ने 31 मार्च को समाप्त हुए वर्ष में 50 सदस्यों को जिनका अनिवार्य जमा अधिकतम था और वैसे 5 सदस्यों को जिन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 मे नये सदस्य जोड़े हैं उन्हें सफारी कंपनी का ट्राली केस (55 इंच ) जिसका मूल्य 9,999 रुपये है उपहार स्वरूप भेंट करने का प्रस्ताव पारित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
प्रबंधन द्वारा दिए गए सभी प्रस्ताव को आमसभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया. लाभांश के साथ 300 रुपये का मिठाई कूपन 03 अगस्त से सोसाइटी कार्यालय द्वारा दिया जाएगा और सभी सदस्यों को बोरोसील कंपनी का 1000 वाट का इलेक्ट्रिक आयरन जिसका मूल्य 1090 रुपए है, का उपहार सोसाइटी कार्यालय से वितरित करने की घोषणा नीतू सिंह द्वारा की गई. सभा के अंत में धन्यवाद ज्ञापन विद्या भूषण झा द्वारा दिया गया. वर्तमान प्रबंधकारिणी समिति की ओर से अमरजीत सिंह, कुमारी मधु शर्मा, त्रिलोचन परीदा, नीतू सिंह, फाल्गुनी चटर्जी, विनोद कुमार ठाकुर, शशि भूषण पिंगुआ, शोभा रानी हांसदा, सोनम राजपूत, सुभाजीत गुहा, अरविंद कुमार सिंह अन्य उपस्थित हुए. आम सभा का संचालन समिति का उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार माथन द्वारा किया गया.



