जमशेदपुर: डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद (जिला रोहतास, बिहार) में कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर कार्यरत विमल कुमार अग्रवाल की 1 अगस्त, 2026 को निर्मम हत्या कर दी गई है. यह दुःखद घटना बिहार के औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौती पुल के समीप उस समय हुई, जब वे डेहरी से पटना लौट रहे थे. स्व. विमल कुमार अग्रवाल, शेरघाटी (जिला गया, बिहार) के निवासी थे. इस अत्यंत दुःखद एवं चिंताजनक घटना पर अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन की बिहार प्रदेश इकाई तत्काल संज्ञान ले तथा संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कठोर कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपे. (नीचे भी पढ़ें)
शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करे तथा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दे. समाज के अन्य संगठनों, विशेषकर मारवाड़ी युवा मंच की विभिन्न शाखाएं भी इस विषय पर संवेदनशीलता के साथ आवश्यक पहल करें. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें.




