जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित मुस्लिम बस्ती में रविवार रात गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. मिली जानकारी के अनुसार, बस्ती निवासी बंधु नामक व्यक्ति ने आफताब पर गोली चला दी. (नीचे भी पढ़ें)

हमले में आफताब को तीन गोलियां लगीं, जिनमें एक गोली पीठ में और दो गोलियां पेट में लगी हैं. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल आफताब को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)

सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. गोली चलाने के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.




