• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, August 2, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Singhbhum chamber : 17 व 18 अगस्त को चैंबर भवन में सजेगा मानसून ट्रेड फेयर, महिला उद्यमिता एवं हस्तकरघा उद्योग को मिलेगा नया आयाम

Singhbhum chamber : 17 व 18 अगस्त को चैंबर भवन में सजेगा मानसून ट्रेड फेयर, महिला उद्यमिता एवं हस्तकरघा उद्योग को मिलेगा नया आयाम
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने तथा हस्तकरघा एवं कुटीर उद्योग से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आगामी 17 एवं 18 अगस्त, 2026 को चैंबर भवन बिष्टुपुर में “मानसून ट्रेड फेयर-2026” का आयोजन किया जाएगा. सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा यह आयोजन प्रत्येक वर्ष दो बार किया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा, कौशल एवं उद्यमशीलता का प्रदर्शन करने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। यह आयोजन केवल एक व्यापारिक मेला नहीं, बल्कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का एक जनआंदोलन बन चुका है, जिसने अनेक महिला उद्यमियों को आत्मनिर्भरता की नई पहचान दिलाई है. इस वर्ष आयोजित होने वाले मानसून ट्रेड फेयर में शहर एवं आसपास की महिला उद्यमी अपने हस्तनिर्मित एवं आकर्षक उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

मेले में विभिन्न प्रकार की राखियां, कुर्तियां, साड़ियां, फैशन ज्वेलरी, चादरें, हस्तनिर्मित मोमबत्तियां, गृह सज्जा की आकर्षक सामग्री, हस्तशिल्प उत्पाद, गिफ्ट आइटम तथा दैनिक उपयोग की अनेक उपयोगी वस्तुएं उपलब्ध रहेंगी. इसके अतिरिक्त कई महिला उद्यमी अपने नवाचार एवं रचनात्मक उत्पादों को भी प्रदर्शित करेंगी, जिससे स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिलेगा. इस अवसर पर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि चैंबर का उद्देश्य केवल व्यापार को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना भी है. उन्होंने कहा कि महिला उद्यमिता किसी भी विकसित अर्थव्यवस्था की आधारशिला होती है और चैंबर लगातार ऐसे मंच उपलब्ध करा रहा है, जहां महिलाएं अपने हुनर को व्यवसाय का रूप देकर आत्मनिर्भर बन सकें. (नीचे भी पढ़ें)

उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी ने कहा कि मानसून ट्रेड फेयर महिलाओं के लिए अपने उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने का एक उत्कृष्ट अवसर है. इस आयोजन के माध्यम से स्थानीय हस्तकरघा, हस्तशिल्प एवं कुटीर उद्योग को नई पहचान मिलेगी तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को भी मजबूती मिलेगी. उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करें और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें. महासचिव पुनीत कांवटिया  ने कहा कि चैंबर द्वारा आयोजित यह ट्रेड फेयर वर्षों से महिला उद्यमियों के लिए एक भरोसेमंद मंच बना हुआ है. यहां उन्हें अपने उत्पादों के विपणन के साथ-साथ ग्राहकों से सीधे संवाद स्थापित करने और नए व्यावसायिक अवसर प्राप्त करने का अवसर मिलता है. उन्होंने बताया कि इस बार भी मेले में विविध प्रकार के स्टॉल लगाए जाएंगे, जिससे आगंतुकों को गुणवत्तापूर्ण एवं आकर्षक उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे. सचिव (ट्रेड एंड कॉमर्स)भरत मकानी एवं संयोजक सुमन नागेलिया ने बताया कि प्रथम आओ प्रथम पाओ की तर्ज़ पर स्टाल बुकिंग जारी है. उन्होंने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे 17 एवं 18 अगस्त को चैंबर भवन पहुंचकर इस आयोजन का हिस्सा बनें, महिला उद्यमियों का मनोबल बढ़ाएं तथा स्थानीय उत्पादों की खरीदारी कर महिला सशक्तिकरण की इस मुहिम को सफल बनाने में अपना योगदान दें.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

All india Marwari Sammelan – रोहतास के कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या को लेकर अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन गंभीर, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग
खबर

All india Marwari Sammelan – रोहतास के कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या को लेकर अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन गंभीर, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

August 2, 2026
Saraikela chandil ganga aarti – चांडिल के जयदा मंदिर में पहली बार बनारस की तर्ज पर हुई महा गंगा आरती, भक्तिमय वातावरण में डूबे श्रद्धालु
खबर

Saraikela chandil ganga aarti – चांडिल के जयदा मंदिर में पहली बार बनारस की तर्ज पर हुई महा गंगा आरती, भक्तिमय वातावरण में डूबे श्रद्धालु

August 2, 2026
Jamshedpur blood camp – बागुनहातु में रक्तदान शिविर में शामिल हुई विधायक पूर्णिमा साहू, 110 यूनिट रक्त संग्रहित
खबर

Jamshedpur blood camp – बागुनहातु में रक्तदान शिविर में शामिल हुई विधायक पूर्णिमा साहू, 110 यूनिट रक्त संग्रहित

August 2, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur accident : बर्मामाइंस में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत

Singhbhum chamber : झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

Horoscope Know Your Day Sunday-2nd August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 2 अगस्त 2026

Jamshedpur accident : कमलपुर के मेन रोड पर दो मोटरसाइकिल में टक्कर, दो गंभीर

Jamshedpur lady injured in road accident : चेपापुल के पास सड़क हादसे में महिला घायल, टीएमएच में की गई भर्ती, कार चालक महिला उठाएगा महिला के इलाज का खर्च

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur accident : बर्मामाइंस में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत

Singhbhum chamber : झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

Jamshedpur accident : कमलपुर के मेन रोड पर दो मोटरसाइकिल में टक्कर, दो गंभीर

Jamshedpur lady injured in road accident : चेपापुल के पास सड़क हादसे में महिला घायल, टीएमएच में की गई भर्ती, कार चालक महिला उठाएगा महिला के इलाज का खर्च

Jamshedpur excise raid : जमशेदपुर उत्पाद विभाग की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 290 लीटर चुलाई शराब जब्त, एक गिरफ्तार

jharkhand police big success : झारखंड की वांछित मानव तस्कर दिल्ली से गिरफ्तार, खूंटी की एक पीड़िता का किया गया रेस्क्यू, चाईबासा पुलिस, दिल्ली पुलिस और एनजीओ की संयुक्त कार्रवाई

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News