रांची : झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के आरोपों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन अब एक बड़ा रूप ले चुका है. देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर रांची के अल्बर्ट एक्का चौक स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का सत्याग्रह जारी है. आंदोलन की अगुवाई कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल (आमरण अनशन) पर बैठ गए हैं. अनशन के दौरान उनकी स्वास्थ्य स्थिति में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसके बाद राज्य सरकार के निर्देश पर डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रख रही है. (नीचे भी पढ़ें)
जंतर-मंतर के बाद अब रांची में होगा सीजेपी का प्रदर्शन? अभिजीत दिपके बोले- झारखंड के छात्रों को हमारा सपोर्ट दिल्ली के जंतर-मंतर का आंदोलन पूरे देश में चर्चा में रहा था. अब झारखंड की राजधानी रांची में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर भी सियासी हलचल तेज होती दिख रही है. जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ धरने पर बैठे छात्रों को अब कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का भी साथ मिल गया है पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने आंदोलन कर रहे छात्रों से बात करने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सीजेपी झारखंड के छात्रों के सपोर्ट में है और उनकी मांगों का समर्थन करती है. बता दें कि रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में करीब एक हफ्ते से छात्र अनिश्चितकालीन सत्याग्रह पर बैठे हैं. झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (जेपीएससी) और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (जेएसएससी) परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के आरोपों को लेकर हजारों युवा सड़कों पर उतर चुके हैं. (नीचे भी पढ़ें)
इसी सिलसिले में छात्रों ने रविवार को हाथों में जलती मशालें लेकर विशाल मार्च निकाला. अभ्यर्थियों का साफ कहना है कि जब तक पूरे मामले की सीबीआई जांच का फैसला नहीं होगा, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा. छात्रों को अपना समर्थन देते हुए अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने झारखंड में आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों से बात की है. उन्होंने कहा कि सीजेपी इस लड़ाई में पूरी तरह छात्रों के साथ है और उनकी सभी जायज मांगों का समर्थन करती है. वहीं, सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की. उन्होंने लिखा कि उनका संगठन झारखंड के युवाओं के साथ मजबूती से खड़ा है.




