जमशेदपुर : लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में बढ़ते जल जमाव तथा वहां रहने में उत्पन्न खतरे को देखते हुए बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के पेशेंट वार्ड को बस्ती वासियों के रहने के लिए खोल दिया गया है, ताकि पीड़ित परिवार छत के साये में सुरक्षित रह सकें. रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव बिजय कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय कार्यकर्ता लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. कल सुबह की स्थिति को देखते हुए अन्य आवश्यक राहत कार्य चलाया जाएगा. बस्ती वासियों से अपने कीमती सामानों को सुरक्षित करते हुए सुरक्षित स्थान पर शरण लेने का आग्रह किया गया है, नदी का जल स्तर लगातार बढ़ने के कारण रात की स्थिति का आकलन करना मुश्किल है.




