जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना की पुलिस ने 74 लाख रुपये की ठगी के आरोपी दीपांकर सिंह को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया. आरोपी डिमना रोड स्थित शिरोमण नगर के भागीरथी ब्लॉक, फ्लैट नंबर के-3/34 का निवासी है. बताया जाता है कि दीपांकर सिंह खुद को सॉफ्टवेयर डेवलपर बताता था. इसी क्रम में उसने कारोबारी मनीष कुमार अग्रवाल से 74 लाख रुपये की ठगी की. रकम लेने के बाद उसने मनीष कुमार अग्रवाल को चेक दिया, लेकिन चेक बाउंस हो गया. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद मनीष कुमार अग्रवाल ने एमजीएम थाना में दीपांकर सिंह और उसकी पत्नी कोमल दूबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने रविवार को दीपांकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.


















