जमशेदपुर: मंगलवार को शहर की धर्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर द्वारा साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में जीण माता का सिंघारा एवं झूलन उत्सव बड़े ही धूमधाम व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया. मुख्य यजमान पाना देवी-नथमल शर्मा और पिंकी-जगदीश खेमका ने पूजा की और ज्योत प्रज्जवलित की. पंडित अमित शर्मा ने पूजा करायी. इस दौरान महिलाओं से भजनों की हाउजी (तम्बोला) करवाया गया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. कोलकाता से पधारे आमंत्रित प्रसिद्ध भजन गायक नीरज अग्रवाल और स्थानीय कलाकार मोनू शर्मा ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से माता का गुणगान करते हुए भजनों की शानदार प्रस्तुति दी. (नीचे भी पढे)

उन्होंने मंगल पाठ के दौरान मां की महिमा का ऐसा भावपूर्ण गायन प्रस्तुत किया कि श्रोतागण भक्ति रस की गंगा में मग्न रहे. गणेश वंदना म्हारा प्यारा रे गजानन आईज्यो… से भजनों की अमृत वर्षा का शुभारंभ हुआ. भजन गायकों ने सावन और तीज का विशेष भजन हिन्डो तो गालयो…, भक्तों ने झूला डाला…, मइया जी सावन आयो…, मेंहदी मंडवा ले मईया मेंहदी लाया राचनी…, मइया जी थारा झूला शतरंगी…., करस्यां सिंधारा थारा मावड़ी…, सावन का महीना पवन करे शोर माता जी झुले भक्त झुलाये चीतचोर…, कोई देवता नहीं है भोलेनाथ की तरह…., सलासार में एक ऐेसा सरदार हैं… आदि पारंपरिक भक्ति गीतों पर महिलाओं ने खूब नृत्य किया.(नीचे भी पढे)

ये रहा आकर्षण का केन्द्रः इस धार्मिक महोत्सव में माता का भव्य श्रृंगार, ज्योत, झूलन उत्सव, भजनों पर नृत्य, भजनों की अंताक्षरी, हाउजी (तम्बोला), महिलाओं की मेंहदी एवं छप्पन भोग प्रसाद आकर्षण का केन्द्र बना रहा. इसमें माता रानी की बेटिया गु्रप और गोरिया वाली जीण माता ग्रुप की महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया. साथ ही समाज के कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे.(नीचे भी पढे)
इनका रहा योगदानः इसे सफल बनाने में प्रमुख रूप से संस्था के शंभू खन्ना, बजरंग लाल अग्रवाल, तुलसी खेमका, बिनोद खन्ना, सुनील देबुका, शंकर लाल अग्रवाल, मनीष खन्ना, अनंत अग्रवाल समेत जीण माता परिवार के सभी सदस्यगण शामिल थे.




