जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित डीबी रोड में श्रीश्री बोलबम दुर्गा पूजा कमिटी की ओर से आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मंगलवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया. इस दौरान भाजपा की जिला मंत्री रिंकू सिंह इस शुभअवर पर सम्मिलित हुई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा झारखंड मीरा मुंडा, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, समाजसेवी राजकुमार सिंह, पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, निशा दीक्षित, मनोज कुमार सिंह सहित पूजा कमिटी के सभी सम्मानित पदाधिकारीगण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

श्रीश्री बोलबम दुर्गा पूजा कमिटी 1985 से दुर्गा पूजा करते आ रही है. संबोधन पर रिंकू सिंह ने कहा कि मां दुर्गा के श्रीचरणों में प्रार्थना है कि समस्त क्षेत्रवासियों पर अपनी असीम कृपा बनाए रखें तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का संचार करें. वहीं उन्होंने इस दिव्य एवं गरिमामयी आयोजन के लिए श्रीश्री बोलबम दुर्गा पूजा कमिटी के समस्त सदस्यों का हृदय से आभार एवं साधुवाद प्रगट किया है.




