• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, November 7, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 3rd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 3 सितंबर 2026

September 3, 2026
in राशिफल
0
Horoscope Know Your Day Thursday 3rd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 3 सितंबर 2026
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकता है। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन मंगलमय कर देंगे। आपको अपनी हार से कुछ सबक सीखने की आवश्यकता है, क्योंकि आज अपने दिल की बात बोलेंगे जरुर और नुकसान भी होगा। इस राशि के छात्र आज मोबाइल पर सारा दिन बर्बाद कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी अपने दोस्तों में कुछ ज्यादा व्यस्त हो सकता है, जिसके चलते आपके उदास होने की संभावना है। दिन के पहले भाग में स्वयं को थोड़ा अलसाहट भरा महसूस कर सकते हैं, लेकिन अगर आप घर से बाहर निकलने की हिम्मत जुटाएं तो काफी काम किया जा सकता है।

वृष राशि
अपने मनमौजी और जिद्दी स्वभाव को नियंत्रण में रखें, खास तौर पर किसी जलसे या पार्टी में। क्योंकि ऐसा न करने पर वहां का माहौल तनावग्रस्त हो सकता है। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। अनचाहे मेहमानों से शाम को आपका घर भरा रह सकता है। घर में परेशानियां पैदा हो सकती हैं, लेकिन अपने साथी को छोटी-छोटी बातों के लिए ताने देने से बचें। तनाव से भरा दिन, जब नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। जीवनसाथी का बर्ताव आपके पेशेवर रिश्तों पर गलत असर डाल सकता है। आपके घर का कोई सदस्य आज आपसे प्यार से जुड़ी कोई समस्या शेयर कर सकता है। आपको उन्हें उचित सलाह देनी चाहिए।

मिथुन राशि
अनचाही यात्राएं थकाऊ साबित होंगी और बेचैनी का कारण बन सकती हैं। मांसपेशियों को आराम देने के लिए शरीर की तेल से मालिश करें। बाकी दिनों के मुकाबले आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा और आपको पर्याप्त धन की प्राप्ति होगी। अचानक आयी जिम्मेदारी आपकी दिन की योजनाओं में बाधा डाल सकती है। आप पायेंगे कि आप दूसरों के लिए ज्यादा और स्वयं के लिए कम कर पा रहें। जो लोग प्रेम के संगीत में डूबे हुए हैं, वही इसकी स्वर-लहरियों का आनंद ले सकते हैं। आज के दिन आप भी उस संगीत को सुन सकेंगे, जो दुनिया के बाकी सभी गीतों को भुलवा देगा। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। आज आपका आपस में कुछ ज्यादा विवाद हो सकता है जिसके दूरगामी परिणाम वैवाहिक जीवन के लिए नकारात्मक हो सकते हैं। अगर आपका प्रेमी आपसे बात नहीं करना चाहता तो जबरदस्ती न करें। उनको समय दें स्थिति खुद सुधर जायेगी।

कर्क राशि
लंबी यात्रा के लिहाज से आपने सेहत और ऊर्जा-स्तर में जो सुधार किए हैं, वे काफी लाभदायक रहेंगे। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप थकान के चंगुल में फंसने से बचे रहेंगे। आपकी अव्यवस्थित योजनाएं आपके धन को कम कर सकती हैं। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार/दोस्त घर आ सकते हैं। मोहब्बत का सफर प्यारा, मगर छोटा होगा। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पायेंगे। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी। आज परिवार या मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। मुमकिन है कि आप झुंझलाहट या स्वयं को फंसा हुआ महसूस करें, क्योंकि दूसरे खरीदारी में पूरी तरह मशगूल रह सकते हैं।

सिंह राशि
आपका मनमौजी बर्ताव सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। धन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम हो पायेंगे। पड़ोसियों से झगड़ा आपका मूड खराब कर सकता है। लेकिन अपना आपा न खोएं, इससे सिर्फ आग और भड़केगी। अगर आप सहयोग न करें, तो कोई आपसे नहीं झगड़ सकता है। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की आवश्यकता है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। अगर आप जल्दबाजी में निष्कर्ष निकालेंगे और अनावश्यक काम करेंगे, तो आज का दिन काफी निराशाजनक हो सकता है। जीवनसाथी के साथ हंसते-खिलखिलाते, हर पल के आनंद लेते हुए आप महसूस करेंगे कि आप किशोरावस्था में लौट गए हैं। आज के दिन कुछ न करें, सिर्फ अस्तित्व का आनंद लें और अहोभाव से स्वयं को सराबोर होने दें। स्वयं को भाग-दौड़ के लिए बाध्य न करें।

कन्या राशि
इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फंसा सकती है। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। घर पर मेहमानों का आना दिन को बढ़िया और खुशगवार बना देगा। ताजा फूल की तरह अपने प्यार में भी ताजगी बनाए रखें। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं। पिता या बड़ा भाई आज आपकी किसी गलती पर आपको डांट सकता है। उनकी बातों को समझने की कोशिश करें।

तुला राशि
अपनी प्रसन्नता को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा, लेकिन ध्यान रखें कि इसे नजरअंदाज करना बाद में भारी पड़ सकता है। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। अचानक आयी जिम्मेदारी आपकी दिन की योजनाओं में बाधा डाल सकती है। आप पायेंगे कि आप दूसरों के लिए अधिक और स्वयं के लिए कम कर पा रहें। आपका बेपनाह प्यार आपके प्रिय के लिए बेहद अनमोल है। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे। सप्ताह में छुट्टी वाले दिन स्मार्टफोन स्क्रीन पर बॉस का नाम देखना किसे अच्छा लगता है भला? लेकिन इस बार आपके साथ यही हो सकता है।

वृश्चिक राशि
अपनी क्षमताओं को पहचानें, क्योंकि आपके अंदर ताकत की नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है। आपका पैसा तभी आपके काम आयेगा जब आप उसको संचित करेंगे यह बात भली भांति जान लें नहीं तो आपको आने वाले समय में पछताना पड़ेगा। किसी भी चीज को अंतिम रूप देने से पहले अपने परिवार की राय लीजिए। महज आपका अपना निर्णय कुछ समस्या खड़ी कर सकता है। बेहतर परिणाम पाने के लिए परिवार में तालमेल पैदा करें। आपके महसूस करेंगे कि फिजाओं में प्यार घुला हुआ है। नजरें उठाकर तो देखिए, आपको सब-कुछ प्रेम के रंग में रंगा दिखाई देगा। अपने जबरदस्त आत्मविश्वास का लाभ उठाएं, बाहर निकलें और कुछ नए सम्पर्क व दोस्त बनाएं। यूं तो जीवन हमेशा कुछ नया और चौंकाने वाली चीज आपके सामने लाता है। लेकिन आज आप अपने जीवनसाथी का एक अनोखा पहलू देखकर खुशी से चौंक जाएंगे। आपकी बातों को आपके घर वाले आज गौर से नहीं सुनेंगे इसलिए आज उनपर आपका गुस्सा फूट सकता है।

धनु राशि
मुमकिन है कि आपको किसी अंग मे दर्द या तनाव से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़े। धन की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है इसलिए आज जितना हो अपने पैसे की बचत करने का विचार बनाएं। घर में और आस-पास छोटे-मोटे बदलाव घर की सजावट में चार चांद लगा देंगे। रुमानी यादें आज आपके ऊपर छायी रहेंगी। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पाएंगे। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाखुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं। सितारे इशारा कर रहे हैं कि किसी नजदीकी स्थान की यात्रा हो सकती है। यह सफर मजेदार रहेगा और आपके प्रिय लोगों का साथ मिलेगा।

मकर राशि
विश्वास कीजिए कि स्वयं पर विश्वास ही बहादुरी की असली परख है, क्योंकि इसी के बल पर आप लम्बे वक्त से चली आ रही बीमारी से निजात पा सकते हैं। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताएं। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताजा करने के लिए अच्छा दिन है। प्यार के मामले में आज आप गलत समझे जा सकते हैं। घर के छोटे सदस्यों के साथ गप्पें लगाकर आज आप अपने खाली समय का अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं। जीवनसाथी से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखना आपको वैवाहिक जीवन में उदासी की तरफ ले जा सकता है। टी. वी. देखना टाइम पास करने का एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है परन्तु लगातार देखने से आंखों में दर्द संभव है।

कुंभ राशि
दोस्त आपका परिचय किसी विशेष इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। अगर आप सामूहिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे, तो आप नए दोस्त बना सकते हैं। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। आज आप व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी अपने लिए समय निकाल पाने में समर्थ होंगे और इस खाली समय में अपने परिवार वालों के साथ गुफ्तगू कर सकते हैं। जीवनसाथी यह जता सकता है कि आपके साथ रहने का क्या-क्या परिणाम उसे भुगतना पड़ रहा है। आज आपका मन धार्मिक कार्यों में रमेगा जिससे आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा।

मीन राशि
आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जायेगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। आपका ज्यादातर समय दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा। कोई पौधा लगाएं। आज आपको रिश्तों की अहमियत का अंदाज हो सकता है क्योंकि आज के दिन का ज्यादातर समय आप अपने परिवार के लोगों के साथ बिताएंगे। मुश्किल हालात से उबरने में आपके जीवनसाथी की तरफ से ज्यादा सहयोग नहीं हासिल होगा। सप्ताह में छुट्टी वाले दिन स्मार्टफ़ोन स्क्रीन पर बॉस का नाम देखना किसे अच्छा लगता है भला? लेकिन इस बार आपके साथ यही हो सकता है।

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Saturday 7th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 7 नवंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 7th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 7 नवंबर 2026

November 7, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 6th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शुक्रवार 6 नवंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 6th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शुक्रवार 6 नवंबर 2026

November 6, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 5th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- गुरुवार 5 नवंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 5th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- गुरुवार 5 नवंबर 2026

November 5, 2026
Next Post
Tata steel bonus breaking : टाटा स्टील के कर्मचारियों का बोनस समझौता कुछ देर में, पिछले साल मिला था 303 करोड़, एमडी और यूनियन अध्यक्ष की वार्ता के बाद इतनी राशि इस साल हो गया तय

Tata steel bonus breaking : टाटा स्टील के कर्मचारियों का बोनस समझौता कुछ देर में, पिछले साल मिला था 303 करोड़, एमडी और यूनियन अध्यक्ष की वार्ता के बाद इतनी राशि इस साल हो गया तय

Jamshedpur labour dies : एमजीएम अस्पताल में निर्माण कार्य के दौरान मजदूर की मौत, आंध्र प्रदेश का रहने वाला था मजदूर

Jamshedpur labour dies : एमजीएम अस्पताल में निर्माण कार्य के दौरान मजदूर की मौत, आंध्र प्रदेश का रहने वाला था मजदूर

Jamshedpur suicide : बिरसानगर में पत्नी से विवाद के बाद डिलीवरी बॉय ने लगाई फांसी, नशे करने का था आदी

Jamshedpur suicide : बिरसानगर में पत्नी से विवाद के बाद डिलीवरी बॉय ने लगाई फांसी, नशे करने का था आदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Saturday 7th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 7 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Saturday 7th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 7 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 7, 2026

मेष राशिआज के दिन ऐसे कार्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है, जो आपकी सेहत में सुधार ला सकती हैं।...

Jamshedpur accident : धालभूमगढ़ में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, सात लोग गंभीर रूप से घायल, पांच एमजीएम रेफर

Jamshedpur accident : धालभूमगढ़ में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, सात लोग गंभीर रूप से घायल, पांच एमजीएम रेफर

by Sharp Bharat
November 7, 2026

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले (जमशेदपुर) के धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत नरसिंहगढ़ भाटीसाल बस स्टैंड के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की...

jamshedpur dc initiative : दीपावली के पूर्व उपायुक्त ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित, शॉल एवं मिठाई भेंटकर व्यक्त की कृतज्ञता

jamshedpur dc initiative : दीपावली के पूर्व उपायुक्त ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित, शॉल एवं मिठाई भेंटकर व्यक्त की कृतज्ञता

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर...

jamshedpur helping hand : दीपावली पर भवप्रीता सेवा समिति ने बच्चों के बीच मिठाई एवं दीपों का किया वितरण, लोगों के बीच बांटी खुशियां

jamshedpur helping hand : दीपावली पर भवप्रीता सेवा समिति ने बच्चों के बीच मिठाई एवं दीपों का किया वितरण, लोगों के बीच बांटी खुशियां

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : दीपावली के पावन अवसर पर भवप्रीता सेवा समिति सामाजिक संस्था द्वारा जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित सरदार माधो सिंह...

jamshedpur eya foundation : इया फाउंडेशन ने दिवाली पर 100 सफाई कर्मियों के बीच वितरित की दीपावली किट, सम्मान और खुशियां

jamshedpur eya foundation : इया फाउंडेशन ने दिवाली पर 100 सफाई कर्मियों के बीच वितरित की दीपावली किट, सम्मान और खुशियां

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : दीपावली के अवसर पर इया फाउंडेशन की ओर से आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के 100 सफाई कर्मियों के...

jamshedpur health good news : झारखंड के तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणन, राम जनम नगर स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन, सरयू राय ने जताई प्रसन्नता

jamshedpur health good news : झारखंड के तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणन, राम जनम नगर स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन, सरयू राय ने जताई प्रसन्नता

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : झारखंड के तीन सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत राष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्ता प्रमाणन...

jamshedpur east mla purnima : छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को लिखा पत्र, क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल व चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था कराने की मांग की

jamshedpur east mla purnima : छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को लिखा पत्र, क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल व चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था कराने की मांग की

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने श्रद्धालुओं की सुविधा और...

jamshedpur new gift : बर्मामाइंस के कंचन नगर को मिला हरित स्वरूप, टाटा स्टील यूआइएसएल ने विकसित किया आकर्षक सामुदायिक पार्क

jamshedpur new gift : बर्मामाइंस के कंचन नगर को मिला हरित स्वरूप, टाटा स्टील यूआइएसएल ने विकसित किया आकर्षक सामुदायिक पार्क

by Team Sharp Bharat K
November 6, 2026

जमशेदपुर : शहरी सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए टाटा स्टील यूआइएसएल...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur accident : धालभूमगढ़ में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, सात लोग गंभीर रूप से घायल, पांच एमजीएम रेफर

jamshedpur dc initiative : दीपावली के पूर्व उपायुक्त ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित, शॉल एवं मिठाई भेंटकर व्यक्त की कृतज्ञता

jamshedpur helping hand : दीपावली पर भवप्रीता सेवा समिति ने बच्चों के बीच मिठाई एवं दीपों का किया वितरण, लोगों के बीच बांटी खुशियां

jamshedpur eya foundation : इया फाउंडेशन ने दिवाली पर 100 सफाई कर्मियों के बीच वितरित की दीपावली किट, सम्मान और खुशियां

jamshedpur health good news : झारखंड के तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणन, राम जनम नगर स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन, सरयू राय ने जताई प्रसन्नता

jamshedpur east mla purnima : छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को लिखा पत्र, क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल व चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था कराने की मांग की

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News