जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के पीएम आवास के समीप रहने वाले आकाश कुमार लाल (27) ने बुधवार देर रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. इसकी सूचना मिलते ही पत्नी पड़ोसियों के सहयोग से उसे फंदे से उतारवा कर एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. गुरुवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया. प्राप्त जानकारी अनुसार आकाश अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चे के साथ परसुडीह में रहता था. एक महीना पहले ही वह बिरसानगर में किराए के मकान में पत्नी और बच्चे के साथ रहने आया था. वह डिलीवरी बॉय का काम करता था और वह नशे का भी आदी था. बीती रात किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से विवाद हुई. (नीचे भी पढ़ें)
वह दूसरे कमरे में चला गया और फंदे से लटक कर जान दे दी. कुछ देर बाद ही पत्नी देखने गई तो आकाश फंदे से लटका मिला. जहां परोसियों के सहयोग से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, परंतु डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. आकाश का एक बेटा है. फिलहाल पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.




