जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों का बोनस समझौता गुरुवार की सुबह सुबह होने जा रहा है. इसको लेकर सारे पदाधिकारी टाटा स्टील के बोर्ड रूम में मौजूद है और बोनस समझौता पर हस्ताक्षर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. सूत्रों के से मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल से ज्यादा बोनस इस बार मिलने जा रहा है. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु एक बार फिर से अपना विटो पावर लगाया औऱ टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन के साथ मीटिंग की, जिसके बाद यह राशि करीब 315 करोड़ तक पहुंच गयी है. पिछले साल करीब 303 करोड़ बोनस हुआ था. इस साल करीब 12 करोड़ रूपये अधिक बोनस मिलने जा रहा है. बोनस समझौता हस्ताक्षर होने के बाद ही सारे आंकड़े सामने आएंगे. (नीचे भी पढ़ें)
बताया जाता है कि टाटा स्टील के कर्मचारियों के बोनस को लेकर पहले से तय फार्मूला के तहत कर्मचारियों के बोनस मद में करीब 304 करोड़ ही आ रहा था. लेकिन टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू ने टाटा स्टील के एमडी से परफॉरमेंस के आधार पर अतिरिक्त राशि की डिमांड की. काफी वार्ता के बाद यह राशि बढ़कर करीब 315 करोड़ तक पहुंच गयी है. अनुमान लगाया जा रहा है कि टाटा स्टील के कर्मचारियों का अधिकतम बोनस 4. 50 लाख के पार चला जाएगा.




