जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित डॉ. पात्रा क्लिनिक, की 35 से अधिक वर्षों की विरासत से समर्थित इस सेवा का उदघाटन सोनारी स्थित ब्रह्मानंदम हॉस्पिटल के निदेशक श्री नरेडी ने किया. इस अवसर पर डॉ एपी पात्रा, डॉ आशीष रॉय, इंस्पेक्टर मधुसन डे, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी और सौमित्र शाह उपस्थित रहे. यह पहल सुलभ होम हेल्थकेयर की बढ़ती आवश्यकता को पूरा करती है, विशेषकर उन परिवारों के लिए जिनके बच्चे अपने बुजुर्ग माता-पिता से दूर रहते हैं. आरव केयर के प्रमुख अनुराग पात्रा ने कहा कि हमारा उद्देश्य लोगों के घर की दहलीज तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाकर स्वास्थ्य सेवा की कमी को दूर करना है.




