जमशेदपुर: वरीय पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को पोटका एवं कोवाली थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों थानों के थाना प्रभारी, बीट ऑफिसर एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थानों में लंबित कांडों, अभिलेखों तथा पुलिस पदाधिकारियों और बीट ऑफिसरों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने थाना परिसर, हाजत एवं सिरिस्ता का भी निरीक्षण किया और पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.(नीचे भी पढ़े)
एसएसपी ने गणेश चतुर्दशी, विश्वकर्मा पूजा और कर्मा पूजा के मद्देनजर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन तथा आम लोगों की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया.इसके अलावा थाना आने वाले आगंतुकों के साथ मित्रवत व्यवहार करने और उनकी समस्याओं पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया.







