• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, October 25, 2026
22 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

West singhbhum jharotef condolence : प सिंहभूम जेएचएआरओटीईएफ ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, कर्मचारी-हित के लिए उनके संघर्ष और योगदान को किया गया याद

September 7, 2026
in खबर
0
West singhbhum jharotef condolence : प सिंहभूम जेएचएआरओटीईएफ ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, कर्मचारी-हित के लिए उनके संघर्ष और योगदान को किया गया याद
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

चाईबासा : झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्प्लॉईज फेडरेशन की पश्चिमी सिंहभूम जिला इकाई की ओर से प्रांतीय कमेटी के निर्देशानुसार आज यहां मांगीलाल रुंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में दिवंगत झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजन किया गया. सभा में उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू केवल एक मंत्री या जन प्रतिनिधि नहीं, बल्कि राज्य के कर्मचारियों के सुख-दुःख में साथ खड़े रहने वाले एक संवेदनशील साथी थे. झारखंड में पुरानी पेंशन योजना की बहाली की दिशा में उन्होंने कर्मचारियों की भावनाओं को समझते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कर्मचारियों के बुढ़ापे की सामाजिक सुरक्षा से जुड़े इस ऐतिहासिक निर्णय में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली के बाद भी कर्मचारियों की कई महत्वपूर्ण मांगें शिक्षकों के लिए एमएसीपी, सभी कर्मचारियों की सेवा अवधि 62 वर्ष करने तथा शिक्षण/शिशु शिक्षा भत्ता सहित अन्य मांगें सरकार के समक्ष विचाराधीन थीं. इन मांगों को लेकर श्री सोनू कर्मचारियों के साथ संवाद करते रहे और जल्द समाधान का भरोसा भी दिलाते रहे. उनके असामयिक निधन से कर्मचारी वर्ग ने अपना एक संवेदनशील और सहयोगी साथी खो दिया है. (नीचे भी पढ़ें)

चाईबासा नगर अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन सरकार, संगठन और पूरे कर्मचारी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने कहा कि श्री सोनू जिस सहजता और आत्मीयता के साथ कर्मचारियों की समस्याओं को सुनते थे, वह अपने आप में प्रेरणादायी था. वे केवल सरकार में मंत्री के रूप में नहीं, बल्कि कर्मचारियों के एक साथी और शुभचिंतक के रूप में उनकी समस्याओं को समझते थे. कर्मचारियों के हित से जुड़े विषयों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा था. उनके जाने से सरकार और कर्मचारियों के बीच संवाद का एक संवेदनशील माध्यम भी कमजोर हुआ है. उनकी कार्यशैली, सरल व्यवहार और कर्मचारी हित के प्रति समर्पण लंबे समय तक याद किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

फेडरेशन के जिलाध्यक्ष मनोज राउत ने कहा कि श्री सोनू महासंघ के लिए एक मजबूत स्तंभ की तरह थे. कर्मचारी हित से जुड़े आंदोलनों, रैलियों और महासम्मेलनों में उनका सहयोग और उत्साहवर्धन सदैव याद किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हित में श्री सोनू द्वारा किए गए कार्य और उनके साथ बिताए गए पल हमेशा स्मरणीय रहेंगे. जिला अध्यक्ष एलिस कुजूर ने भी दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कर्मचारी हित में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. सभा को जिला सचिव हेमनाथ मिश्रा, प्रमंडलीय सदस्य सह जिला संरक्षक सपन कुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष सुमित कुमार हासदा, विनोद कुमार ओझा सहित अन्य सदस्यों ने भी उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. (नीचे भी पढ़ें)

श्रद्धांजलि सभा में जिला कोषाध्यक्ष गौर हरि महतो, परमेश्वर महतो, जन्मेजय प्रधान, त्रिलोचन साहू, मनोज कुमार मिश्रा, संजय देवगम, सुशांत राउत, हिमांशु शेखर, प्रत्यूष भास्कर, मानस गोराई, प्रमोद सिन्हा, दीप्ति सिन्हा, चंदन मिश्रा, पुरुषोत्तम महतो,  विकास ठाकुर सहित फेडरेशन के अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

jharkhand bjp : झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य बनाए गए कुलवंत सिंह बंटी, बैठक में हुए शामिल
खबर

jharkhand bjp : झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य बनाए गए कुलवंत सिंह बंटी, बैठक में हुए शामिल

October 25, 2026
Jamshedpur trayambak mahadev mandir kali puja : त्र्यंबक महादेव मंदिर में काली पूजा पर काल्पनिक पंडाल का होगा निर्माण, मंदिर काली पूजा कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय
खबर

Jamshedpur trayambak mahadev mandir kali puja : त्र्यंबक महादेव मंदिर में काली पूजा पर काल्पनिक पंडाल का होगा निर्माण, मंदिर काली पूजा कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय

October 25, 2026
Jharkhand visually impaired cricket team- अहमदाबाद मे खेले जाने वाले नागेश ट्रॉफी 2026 में भाग लेगी झारखंड की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम, 28 से शुरू होगी प्रतियोगिता
खबर

Jharkhand visually impaired cricket team- अहमदाबाद मे खेले जाने वाले नागेश ट्रॉफी 2026 में भाग लेगी झारखंड की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम, 28 से शुरू होगी प्रतियोगिता

October 25, 2026
Next Post
jamshedpur jmm homage- दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर झामुमो संपर्क कार्यालय में शोकसभा आयोजित, दो मिनट का मौन रखकर दी गयी श्रद्धांजलि, देखिए video

jamshedpur jmm homage- दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर झामुमो संपर्क कार्यालय में शोकसभा आयोजित, दो मिनट का मौन रखकर दी गयी श्रद्धांजलि, देखिए video

Jamshedpur mla saryu roy big attack on banna gupta : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड को लेकर विधायक सरयू राय का बड़ा बयान, बन्ना गुप्ता आपराधिक गतिविधियों के संरक्षक और सरगना के रुप में सामने आए हैं, अशोक राघव के जब्त मोबाइल में ऐसे कई प्रमाण हैं, पुलिस अशोक राघव और निखार सबलोक के मोबाइल में रिकार्डेड सारी सूचनाओं को सार्वजनिक करे

jamshedpur dengue alert : जमशेदपुर में डेंगू की रोकथाम के लिए सामूहिक सतर्कता जरूरी, अगले 25 दिन अहम

jamshedpur dengue alert : जमशेदपुर में डेंगू की रोकथाम के लिए सामूहिक सतर्कता जरूरी, अगले 25 दिन अहम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand bjp : झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य बनाए गए कुलवंत सिंह बंटी, बैठक में हुए शामिल

Jamshedpur trayambak mahadev mandir kali puja : त्र्यंबक महादेव मंदिर में काली पूजा पर काल्पनिक पंडाल का होगा निर्माण, मंदिर काली पूजा कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय

Jharkhand visually impaired cricket team- अहमदाबाद मे खेले जाने वाले नागेश ट्रॉफी 2026 में भाग लेगी झारखंड की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम, 28 से शुरू होगी प्रतियोगिता

jamshedpur ivana art- कला बनी मन की अभिव्यक्ति का माध्यम,‘आर्ट ऐज थेरेपी’के साथ इवाना आर्ट के दस साल पूरे

jamshedpur congress-पांच प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने जताया आभार, नवनियुक्त अध्यक्षों को दी शुभकामनाएं

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jharkhand bjp : झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य बनाए गए कुलवंत सिंह बंटी, बैठक में हुए शामिल

Jamshedpur trayambak mahadev mandir kali puja : त्र्यंबक महादेव मंदिर में काली पूजा पर काल्पनिक पंडाल का होगा निर्माण, मंदिर काली पूजा कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय

Jharkhand visually impaired cricket team- अहमदाबाद मे खेले जाने वाले नागेश ट्रॉफी 2026 में भाग लेगी झारखंड की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम, 28 से शुरू होगी प्रतियोगिता

jamshedpur ivana art- कला बनी मन की अभिव्यक्ति का माध्यम,‘आर्ट ऐज थेरेपी’के साथ इवाना आर्ट के दस साल पूरे

jamshedpur congress-पांच प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने जताया आभार, नवनियुक्त अध्यक्षों को दी शुभकामनाएं

Jamshedpur chhath mahaparv preparations : टेल्को सीटू तालाब में भव्य रूप से मनेगा छठ पर्व, संध्या अर्घ के दिन होगा माता की चौकी का आयोजन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News