जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था राजस्थान कल्याण परिषद (श्री अग्रसेन भवन), साकची द्वारा मंगलवार को ऑरकिड मेडिकल सेंटर एवं आइरिस अस्पताल, रांची के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. स्वस्थ जीवनशैली और बेहतर स्वास्थ्य देखभाल के उद्देश्य से आयोजित शिविर का शुभारंभ समाज के गणमान्य लोगों ने श्री अग्रसेन जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया. शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम क्रमशः डॉ विष्णु प्रताप, डॉ अर्विता कुमारी, डॉ किशन सहित सहयोगी प्रीतम कुमार एवं कुश कुमार ने यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और नेत्र रोग से संबंधित जांच की, जिसका लाभ 85 लोगों ने उठाया. (नीचे भी पढ़े)

सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले शिविर में चिकित्सकों द्वारा यूरोफ्लोमेट्री, फाइब्रोस्कैन, रक्तचाप, आरबीएस तथा आंखों की जांच की गई. जांच के बाद लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श और उचित चिकित्सकीय सलाह भी दी गई. आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराना और समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान के प्रति जागरूक करना था. शिविर में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी. इसे सफल बनाने में रामकृष्ण चौधरी, ओम प्रकाश रिंगसिया, महाबीर मोदी, उमेश शाह, दीपक पारीक, बजरंग लाल अग्रवाल, सांवरमल अग्रवाल, ओमप्रकाश संघी, नरेश कांवटिया, अजय चेतानी, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, बबलू अग्रवाल, राहुल चौधरी, रिषभ चेतानी, छेदीलाल अग्रवाल आदि का योगदान रहा.




