जमशेदपुर: शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के मार्गदर्शन में एनआईटी जमशेदपुर, श्रीनाथ विश्वविद्यालय,जमशेदपुर एवं इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, सरायकेला के संयुक्त तत्वावधान में 9 व 10 सितंबर 2026 को एनआईटी जमशेदपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन-2026 का आयोजन किया जा रहा है. सम्मेलन में 13 राज्यों से लगभग 150 महिला शिक्षाविदों, विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों की पदाधिकारियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिला नेतृत्वकर्ताओं की सहभागिता होगी.सम्मेलन का उद्देश्य महिला शिक्षा, नेतृत्व, भारतीय ज्ञान एवं परंपरा, सामाजिक परिवर्तन तथा समकालीन चुनौतियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर राष्ट्रीय स्तर पर विचार-विमर्श एवं संवाद स्थापित करना है.जमशेदपुर में इतने बड़े राष्ट्रीय आयोजन का होना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है.उद्घाटन सत्र 9 सितंबर को प्रातः 9:30 बजे से अल्पाहार एवं 10:30 बजे से पंजीकरण के पश्चात दोपहर 12 बजे उद्घाटन सत्र प्रारंभ होगा. उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि डॉ. आशा लकड़ा, सदस्य, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग व विशिष्ट अतिथि प्रो. गौतम सूत्रधार, निदेशक, एनआईटी जमशेदपुर उपस्थित रहेंगे.(नीचे भी पढ़े)

उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता प्रो. पंकज मित्तल, महासचिव, एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा की जाएगी. सुश्री शोभा ताई, राष्ट्रीय संयोजिका, महिला कार्य, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का विशेष सान्निध्य रहेगा. सम्मेलन में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अतुल कोठारी सहित अनेक प्रतिष्ठित शिक्षाविदों एवं विशिष्ट अतिथियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा.पहले दिन के प्रमुख सत्र -“21वीं सदी की महिला शिक्षा, संस्कार, मूल्य और सामाजिक परिवर्तन”09 सितंबर को दोपहर 2:00 से 3:30 बजे तक प्रथम सत्र आयोजित होगा. इसका संचालन डॉ. आकृति गुप्ता, नई दिल्ली करेंगी. मुख्य वक्ता सुश्री स्वाति बसु, मैनेजिंग डायरेक्टर, जेमीपाल होंगी. इस सत्र में महिला शिक्षा, संस्कार, मूल्य एवं सामाजिक परिवर्तन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी.“महिला शिक्षा परंपरा, प्रासंगिकता और पाठ्यक्रम की भारतीय दृष्टि”शाम 4:00 से 5:30 बजे तक द्वितीय सत्र होगा. इसका संचालन डॉ. अनामिका, छत्तीसगढ़ करेंगी तथा मुख्य वक्ता डॉ. उपमा, प्रिंसिपल, नर्सिंग कॉलेज, टीएमएच होंगी. इस सत्र में महिला शिक्षा के क्षेत्र में भारतीय दृष्टिकोण, परंपरा और वर्तमान पाठ्यक्रम की प्रासंगिकता पर विचार-विमर्श किया जाएगा.इसके पश्चात नगर भ्रमण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिससे देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों को जमशेदपुर की सांस्कृतिक एवं सामाजिक विशेषताओं से परिचित होने का अवसर मिलेगा. दूसरे दिन महिला शिक्षा : ऐतिहासिक, सामाजिक परिप्रेक्ष्य और भारतीय पाठ्यक्रम की दृष्टि पर प्रातः 9:30 से 11:00 बजे तक तृतीय सत्र आयोजित होगा. इसका संचालन डॉ. एकादशी, महाराष्ट्र करेंगी. मुख्य वक्ता प्रो. सविता रॉय, प्राचार्य, दौलतराम महाविद्यालय, नई दिल्ली होंगी. इस सत्र में महिला शिक्षा के ऐतिहासिक एवं सामाजिक परिप्रेक्ष्य तथा भारतीय पाठ्यक्रम की दृष्टि पर चर्चा होगी. (नीचे भी पढ़े)
चौथे सत्र में “समकालीन चुनौतियां और समाधान”प्रातः 11:30 बजे से 1:00 बजे तक होगा. इसका संचालन श्रीमती मिमी सेकिया, गुवाहाटी करेंगी. मुख्य वक्ता अरुणा मिश्रा, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज एवं डीएसपी, जमशेदपुर होंगी. सत्र में वर्तमान समय में महिलाओं के सामने आने वाली समकालीन चुनौतियों तथा उनके समाधान पर चर्चा की जाएगी. दोपहर 1:15 से 2:16 बजे तक समापन सत्र आयोजित होगा. इसका संचालन डॉ. कविता परमार करेंगी. समापन सत्र के मुख्य अतिथि शिवपूजन पाठक, सूचना आयुक्त, झारखंड राज्य सूचना आयोग होंगे. प्रो. सरोज शर्मा, कुलपति, रांची विश्वविद्यालय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम में प्रो. नीलांबरी, संरक्षक, महिला कार्य, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास एवं पूर्व कुलपति, सौराष्ट्र विश्वविद्यालय, राजकोट की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी.सम्मेलन की कार्यक्रम संयोजिका डॉ. शुक्ला महंती, पूर्व कुलपति, कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा सम्मेलन की व्यवस्था एवं कार्यप्रगति की जानकारी प्रस्तुत की जाएगी. सम्मेलन की कार्यक्रम संयोजिका डॉ. शुक्ला महंती, पूर्व कुलपति, कोल्हान विश्वविद्यालय हैं. डॉ. कविता परमार, क्षेत्रीय संयोजक, पर्यावरण शिक्षा, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास सह-संयोजिका तथा डॉ. सरोज कुमार षाड़ंगी, कुलसचिव, एनआईटी जमशेदपुर सह-संस्था संयोजक के रूप में आयोजन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है तथा आवास, भोजन, परिवहन, पंजीकरण, अतिथि स्वागत एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है. देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले प्रतिभागियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं.(नीचे भी पढ़े)
राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन-2026 के संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता को डॉ. शुक्ला महंती, पूर्व कुलपति, कोल्हान विश्वविद्यालय एवं कार्यक्रम संयोजिका डॉ. पियूष रंजन, कुलपति, झारखंड राय विश्वविद्यालय, रांची एवं प्रांत अध्यक्ष, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, झारखंड प्रांत डॉ. शीतल कुमारी, डॉ. कविता परमार, क्षेत्रीय संयोजक, पर्यावरण शिक्षा, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास एवं सम्मेलन की सह-संयोजिका, डॉ. सरोज कुमार षाड़ंगी, कुलसचिव, एनआईटी जमशेदपुर एवं सह-संस्था संयोजक; तथा डॉ. विजय कुमार सिंह, क्षेत्रीय संयोजक, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास ने संबोधित किया.प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने सम्मेलन के उद्देश्य, कार्यक्रम की रूपरेखा, विभिन्न सत्रों में होने वाले विमर्श तथा प्रतिभागियों की सहभागिता के संबंध में मीडिया को विस्तार से जानकारी दी.




