चाकुलिया: चाकुलिया – माटिहाना मुख्य सड़क विगत वर्ष एनएनबी कंस्ट्रक्शन द्वारा निर्माण किया गया था. उक्त सड़क निर्माण होने के कुछ माह पश्चात ही कई जगह पर सड़क के कालीकरण उखड़ने लगे थे, जिससे राहगिरों को सड़क पर आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. सड़क जर्जर होने का मुद्दा क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य फुलमनी मुर्मू ने विगत दिनों जिला की बैठक में रखकर सड़क मरम्मत करवाने की मांग की थी. (नीचे भी पढ़े)
जिला परिषद की मांग पर संवेदक द्वारा चाकुलिया – माटिहाना मुख्य सड़क पर जगह जगह जर्जर हुए सड़क की मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है. मौके पर पंचायत के मुखिया राम मुर्मू भी स्थल पर पहुंचकर मरम्मत कार्य का अवलोकन किया और संवेदक कर्मियों को गुणवत्ता पूर्ण कार्य करवाने की बात कही.







